फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आपके होने से सब आसान रहा'; डेब्यू सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में मदद के लिए वीर हिरानी ने अरशद को कहा शुक्रिया

Mon, 13 Jul 2026 05:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vir Hirani Post for Arshad Warsi: वीर हिरानी ने अरशद वारसी के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। इसके जरिए उन्होंने डेब्यू सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में मदद के लिए अरशद की तारीफ की है।
विज्ञापन
'प्रीतम एंड पेड्रो' में वीर हिरानी और अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@virhirani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' से राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी ने डेब्यू किया है। इसमें अरशद वारसी भी हैं। इस सीरीज के जरिए जहां वीर ने अभिनय की दुनिया में कदम रखे हैं, वहीं राजकुमार हिरानी ने भी ओटीटी डेब्यू किया है। 'प्रीतम एंड पेड्रो' में हर कदम पर अरशद वारसी की तरफ से मिली मदद के लिए वीर हिरानी ने पोस्ट शेयर कर उनका शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

'डर लग रहा था, लेकिन आपने सब आसान कर दिया'
वीर हिरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'प्रिय अरशद सर, अपने पहले प्रोजेक्ट की शुरुआत करना रोमांचक था। बहुत उत्साहित था, लेकिन थोड़ा डर भी लग रहा था। मगर, आपके साथ होने से सब कुछ बहुत आसान हो गया। आपने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया और मेरा हौसला बढ़ाया'।

'आपने कभी क्रेडिट खुद नहीं लिया'
वीर ने आगे लिखा है,'आपने जाने-अनजाने मुझे ऐसा महसूस कराया कि आपका हर सुझाव मेरा अपना ही विचार है। पेड्रो का अंदाज। कभी भी इसका क्रेडिट आपने खुद नहीं लिया। आज, 'प्रीतम एंड पेड्रो' को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे पहले दिन से ही आपसे वही प्यार मिला। लव यू सर'।
विज्ञापन

कब रिलीज हुई 'प्रीतम एंड पेड्रो' 
बता दें कि 'प्रीतम एंड पेड्रो' 03 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। यह एक साइबर क्राइम कॉमेडी-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी ने बनाया है। वहीं, अविनाश अरुण ने इसका निर्देशन किया है। इस सीरीज में विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें