फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर फैमिली सेलिब्रेट करेगी राजकपूर की बर्थ एनिवर्सरी? वायरल वीडियो में आलिया-रणबीर के साथ दिखीं करीना कपूर

Sun, 14 Dec 2025 01:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raj Kapoor Birth Anniversary: आज राजकपूर की 101वीं जयंती हैं। इस मौके पर क्या कपूर फैमिली कोई सेलिब्रेशन प्लान कर रही है? दरअसल, हाल ही में आलिया भट्ट, करीना कपूर और रणबीर कपूर को साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो भी वायरल है। 

विज्ञापन
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और करीना कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें करीना कपूर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में किसी इवेंट में शामिल होने पहुंचे हैं। पैपराजी ने उनको अपने कैमरे में कैद किया। रणबीर कपूर और आलिया के साथ बेटी राहा भी नजर आई। 

राहा को गोद में उठाए दिखे रणबीर कपूर

विज्ञापन

अपने दादा राजकपूर की 101वीं जयंती पर रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर फैमिली के साथ देखा गया। वह गोद में बेटी राहा को लिए नजर आए। पीछे-पीछे आलिया भट्ट दिखीं। यह कपल काफी दिनों बाद साथ में स्पॉर्ट हुआ है। 

रणबीर, आलिया और करीना साथ दिखे
विज्ञापन


करीना कपूर को भी साथ देखा गया

वायरल वीडियो में डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे हैं। साथ ही रणबीर कपूर की कजिन और एक्ट्रेस करीना कपूर भी आलिया के साथ मौजूद दिखीं। बताते चलें कि मुंबई में इंटरनेशनल फुटबॉलर मैसी भी आज मौजूद हैं। उनसे आज कई सेलेब्स मुलाकात कर सकते हैं। करीना भी रविवार को एक खास इवेंट में मैसी से मुलाकात करने वाली थीं। हो सकता है कि इसी इवेंट में शामिल होने के लिए कपूर फैमिली के मेंबर्स साथ आए हों।  
विज्ञापन

 


 

ये खबर भी पढ़ें: फैन ने पूछा कब आएंगी पाकिस्तान? आलिया भट्ट ने दिया ये जवाब, बोलीं- खुशी होगी…; बेटी राहा को लेकर कही यह बात

मुंबई में कई सेलेब्स करेंगे फुटबॉलर लियोनल मैसी से मुलाकात 
इन दिनों लियोनल मेसी अपने GOAT इंडिया टूर पर है। इस टूर के दूसरे दिन यानी 14 दिसंबर को शाम 5 बजे वानखेड़े स्टेडियम में GOAT कप एग्जीबिशन मैच होगा। इस मुकाबले में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज बनाम फुटबॉलर्स का मैच होगा। इसके बाद एक फैशन शो और ऑक्शन भी होगा। जिसमें फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना की जीत से जुड़ी लियोनेल मेसी की यादगार चीजों (मेमोराबिलिया) की नीलामी होगी। इस खास इवेंट में जैकी श्रॉफ, जॉन अब्राहम और करीना कपूर खान शामिल होंगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें