फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie Vs War 2: एडवांस बुकिंग में ‘कूली’ ने दिखाया दम, ‘वाॅर 2’ से सात गुना ज्यादा टिकट बिके; एक्सपर्ट हैरान

सार

Coolie Advance Booking: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का टकराव होने वाला है। इनमें एक ओर है ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’, जबकि दूसरी ओर है रजनीकांत की ‘कूली’। अब एडवांस बुकिंग में ‘कूली’ ‘वॉर 2’ पर भारी पड़ती दिख रही है।
विज्ञापन
कूली बनाम वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ चुके हैं। नतीजे साफ बताते हैं कि ऑडियंस का झुकाव फिलहाल पूरी तरह से रजनीकांत की तरफ है। सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त शुरुआत की है। दोनों ही फिल्में 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर रिलीज होने जा रही हैं।

एडवांस बुकिंग में ‘कूली’ ने ‘वॉर 2’ को 363% से पछाड़ा

विज्ञापन

ब्लॉक सीट्स को छोड़कर देखें तो ‘कूली’ ने ऑल इंडिया लेवल पर 19.79 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग की है, जिसमें करीब 9.16 लाख टिकट बिक चुकी हैं। दूसरी तरफ, ‘वॉर 2’ 4.27 करोड़ रुपए और 1.31 लाख टिकटों पर ही सिमट गई है। इस तरह ‘कूली’ ने ‘वॉर 2’ से लगभग 15.52 करोड़ रुपए ज्यादा कमाए हैं, जो प्रतिशत में देखें तो करीब 363% की बढ़त है।

ब्लॉक सीट्स के साथ भी रजनीकांत की फिल्म 17 करोड़ से आगे
अगर ब्लॉक सीट्स को भी शामिल कर लें, तो ‘कूली’ का आंकड़ा 26.38 करोड़ रुपए तक पहुंच जाता है, जबकि ‘वॉर 2’ 8.70 करोड़ रुपए पर है। यहां भी रजनीकांत की फिल्म 17.68 करोड़ रुपए आगे है, यानी 203% ज्यादा कमाई।

विज्ञापन

कुली को लेकर आया बड़ा अपडेट - फोटो : एक्स - TheCoolieMovie

टिकट बिक्री में ‘कूली’ को 7 गुना बढ़त
टिकट बिक्री में भी ‘कूली’ का दबदबा साफ नजर आता है। जितनी एक टिकट ‘वॉर 2’ के लिए बिकी है, उसके मुकाबले करीब सात टिकट ‘कूली’ के लिए बिक चुके हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि रिलीज से पहले ही रजनीकांत की फिल्म ने ऑडियंस और बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है, जबकि ‘वॉर 2’ को यह अंतर कम करने के लिए अगले कुछ दिनों में मेहनत करनी होगी।

‘एडवांस बुकिंग में ‘वॉर 2’ की निराशाजनक शुरुआत’
अमर उजाला डिजिटल से बातचीत के दौरान ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने कहा, “वॉर 2 की एडवांस बुकिंग उम्मीद से काफी कम है। आज (12 अगस्त) दोपहर 12 बजे तक पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस (पीआईसी) में मिलाकर सिर्फ 58 हजार टिकटें बिकी हैं, जबकि इस वक्त तक कम से कम 1.80 से 2 लाख टिकट बिक जानी चाहिए थीं। यह हैरानी की बात है क्योंकि ‘वॉर 2’ न सिर्फ 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ की सीक्वल है, बल्कि यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा भी है। इसमें उत्तर भारत के मेगास्टार ऋतिक रोशन और दक्षिण के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर एक साथ नजर आ रहे हैं, ऐसे में शुरुआती बुकिंग में इतनी सुस्ती उम्मीद के खिलाफ है।”

रजनीकांत की फिल्म 'कुली' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वन हॉर्स रेस की तरह दौड़ रही ‘कूली’
ट्रेड एक्सपर्ट ने आगे कहा कि दूसरी तरफ, रजनीकांत की ‘कूली’ बॉक्स ऑफिस पर लगभग 'वन हॉर्स रेस' की तरह आगे बढ़ रही है। ओवरसीज मार्केट में यह ‘वॉर 2’ से 7 गुना आगे है और भारत में पहले दिन करीब 70 करोड़ रुपए ग्रॉस कमाई का अनुमान है। जबकि ‘वॉर 2’ महज 13 करोड़ रुपए तक ही सीमित रह सकती है। यहां तक कि हिंदी बेल्ट के कई सेंटर्स पर भी सीमित रिलीज के बावजूद ‘कूली’ ‘वॉर 2’ को मात दे रही है।

ब्लॉक सीट्स बनाम बिना ब्लॉक सीट्स - क्या है अंतर?
बिना ब्लॉक सीट्स वे टिकटें होती हैं जो पूरी तरह बिक चुकी हों और जिनका पैसा ऑडियंस पहले ही दे चुकी हो। दूसरी तरफ, ब्लॉक सीट्स वे होती हैं जिन्हें थिएटर मालिक या डिस्ट्रीब्यूटर पहले से रोककर रख लेते हैं, जैसे कॉर्पोरेट बुकिंग, फैन क्लब शो या खास आयोजनों के लिए। इनका पैसा बाद में भी दिया जा सकता है, लेकिन इन्हें बुकिंग के आंकड़ों में इसलिए जोड़ लिया जाता है क्योंकि इनके भरे रहने की संभावना ज्यादा होती है।

विज्ञापन

वॉर 2 बनाम कूली - फोटो : सोशल मीडिया

एक्शन-थ्रिलर फिल्म है ‘कूली’
‘कूली’ में रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म एक बड़े पैन-इंडिया कास्ट के साथ बनाई गई है, जिसमें नागार्जुन, उपेन्द्र, सौबिन शाहीर, सत्यराज और श्रुति हासन अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा आमिर खान कैमियो करेंगे। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। यह फिल्म तमिल के अलावा हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।

स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है ‘वॉर 2’
वहीं, ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी के साथ कियारा आडवाणी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। ‘वॉर 2’ हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें