आज शुक्रवार को गोवा में आयोजित हो रहे IFFI 2025 समारोह का आखिरी दिन है। इस दिन कई दिग्गज सितारे शिरकत कर रहे हैं। इसी कड़ी में साउथ अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' की स्क्रीनिंग की गई, जिसे एक्टर की बेटी ऐश्वर्या ने निर्देशित किया है। इसके अलावा रजनीकांत को सिनेमा में 50 साल के अद्भुत योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर अभिनेता ने भावुक भाषण दिया।
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म 'लाल सलाम' की IFFI 2025 में स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान दोनों पिता-पुत्री शामिल रहे। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने इसकी सरहाना की। ऐश्वर्या रजनीकांत ने स्क्रीनिंग के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, 'वह पल अभी भी मेरे जेहन में ताजा है। इस अनुभव के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे लगता है कि यह इस फिल्म के लिए एक वरदान है।'
अभिनेता का हुआ जोरदार स्वागत
एक्टर रजनीकांत समारोह में ब्लू कलर की हाफ शर्ट और काले पैंट पहनकर पहुंचे। वायरल वीडियो में अभिनेता मुस्कुराते हुए और हाथ जोड़कर भीड़ का अभिवादन स्वीकार करते दिख रहे हैं। जबकि उनकी बेटी ऐश्वर्या भी अपने पिता के साथ-साथ चल रही हैं। दोनों की एक झलक पाने के लिए दर्शक बेताब हैं।
अभिनेता ने दिया भावुक भाषण
रजनीकांत को 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह के दौरान फिल्म उद्योग में पांच दशकों के योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अभिनेता ने अपने भावुक भाषण में कहा, '
यह खबर भी पढ़ें:
Tere Ishq Mein Box Office Collection: ओपनिंग डे पर कैसा रहा ‘तेरे इश्क में’ का हाल, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
निर्देशक शेखर कपूर से रजनीकांत ने की मुलाकात
IFFI गोवा द्वारा साझा की गई तस्वीरों में रजनीकांत निर्देशक-निर्माता शेखर कपूर से मिलते दिख रहे हैं। इसके अलावा शेखर कपूर और डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने बातचीत में बताया कि कैसे वो अपने विचारों को एक दिशा देते हैं। साथ ही दोनों ने फिल्म की बारीकियों पर विचार प्रकट किए।
ऋषभ शेट्टी भी हुए शामिल
फिल्म 'लाल सलाम' के बारे में
फिल्म 'लाल सलाम' साल 2024 में रिलीज हुई थी। यह तमिल भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है और इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले अलीराजा सुबास्करन ने किया है। इस फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा विग्नेश, लिविंगस्टन, सेंथिल, जीविता, केएस रविकुमार और थम्बी रमैया जैसे कलाकारों भी इसमें शामिल है। मेगास्टार रजनीकांत भी इसमें कैमियो में दिखाई दिए हैं।