फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज के दिन छुट्टी का एलान, रिकॉर्ड कीमत पर बिके टिकट; इस फिल्म की रिलीज पर फैंस ने मनाई त्योहार जैसी खुशियां

Mon, 27 Oct 2025 12:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mega Budget Movie Release: सारी दुनिया त्योहारों पर खुशियां और जश्न मनाती है। मगर, सिने प्रेमी त्योहार तब भी मनाते हैं, जब उनके चहेते सितारों की फिल्में दस्तक देती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ इस साल रिलीज हुई एक मेगा बजट फिल्म की आमद पर, जब फैंस खुशी से झूम उठे तो कंपनी को भी छुट्टी का एलान करना पड़ा।
विज्ञापन
मेगा बजट फिल्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2025 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जब दर्शकों की बेताबी के चलते फिल्म के टिकट 4500 रुपये की कीमत पर बिके। कर्मचारियों का उत्साह देख एक कंपनियों ने छु्ट्टी का एलान कर दिया। कर्मचारियों को मुफ्त टिकट बांटे गए। अनाथाश्रम और वृद्धाश्रमों में दान दिए गए। सोने पर सुहागा यह था कि इस फिल्म की रिलीज के वक्त ही इसके लीड स्टार ने सिनेमा में 50 साल पूरे किए। अब शायद आप समझ गए होंगे की हम बात किस फिल्म की कर रहे हैं? नहीं समझे तो हम बताते हैं

विज्ञापन

'कुली' - फोटो : X
इस साल अगस्त में रिलीज हुई थी फिल्म
यह बातें हो रही हैं फिल्म 'कुली' की। सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर सिनेमाहॉल खचाखच भर गए। एचआर विभाग को छुट्टियों के ढेर सारे आवदेन आने शुरू हों, इससे पहले ही कंपनी ने छुट्टी का एलान कर दिया। इसके अलावा अपनी सभी ब्रांच में मुफ्त टिकट भी बांटे गए। बताते चलें कि इस फिल्म के टिकट 4,500 रुपये में भी बिक रहे थे।
 

कुली - फोटो : इंस्टाग्राम@cooliemovieofficial
रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे होने का मनाया गया जश्न
इतना ही नहीं, इस फिल्म की रिलीज और रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे होने के अवसर पर खुशी मनाने का आलम यह रहा कि अनाथालय और वृद्धाश्रमों में दान किए गए। कंपनी की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया था। इसमें लिखा था, 'सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' की रिलीज के चलते हमने एचआर विभाग को छुट्टी के ढेर सारे अनुरोधों से बचने के प्रयास में 14 अगस्त 2025 को छुट्टी का एलान करने का फैसला लिया। हम अनाथाश्रम व वृद्धाश्रमों में भोजन दान करके, लोगों को मिठाई बांटकर और यूएनओ एक्वा कर्मचारियों को फिल्म के मुफ्त टिकट बांटकर रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन

'कुली' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ जगहों पर सुबह छह बजे से शुरू हुईं स्क्रीनिंग
रजनीकांत के एक प्रशंसक प्रभाकर ने इंडिया टुडे डिजिटल से बातचीत में कहा था, 'मैंने चेन्नई के सभी मशहूर थिएटर्स में अपनी किस्मत आजमाई है। सभी की कीमतें 600 रुपये, 1,000 रुपये हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 4,500 रुपये है। मैं पहले शो के लिए टिकटिंग एप के जरिए टिकट बुक नहीं कर पा रहा हूं, क्योंकि वे या तो ब्लॉक हैं या बिक चुके हैं। मेरे जैसे प्रशंसक के पास ब्लैक में टिकट खरीदने या सरकारी दरों पर फिल्म देखने के लिए पहले शो खत्म होने तक इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है'। कुछ जगहों पर तो फिल्म की स्क्रीनिंग भी सुबह छह बजे से शुरू हो गई थी। बता दें कि फिल्म 'कुली' को करीब 400 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया। इसमें नागार्जुन, सत्यराज, आमिर खान, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और श्रुति हासन जैसे कलाकार नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें