फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस: सातवें दिन लड़खड़ाया रजनीकांत की फिल्म का कलेक्शन, वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के लक्ष्य से चूके

Thu, 22 Oct 2026 12:49 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • बुधवार को सातवें दिन रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के कलेक्शन में गिरावट देखी गई।  
  • कम कमाई की वजह से फिल्म पहले हफ्ते में 600 करोड़ के आंकड़ा पार नहीं कर सकी। 
  • इस हफ्ते फिल्म ने जहां तगड़ी शुरुआत की थी वहीं अंत संतोषजनक नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
जेलर 2 का पहला हफ्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के लिए बुधवार सबसे कम कमाई करने वाला दिन रहा। इसके चलते पहले हफ्ते के फिल्म वर्ल्ड वाइड कलेक्शन मामले में फिल्म 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने में नाकामयाब रही। अब तक फिल्म ने इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है।

कितना रहा सातवें दिन का कलेक्शन? 

  • फिल्म 'जेलर 2' ने अपनी रिलीज के सातवें दिन देशभर में मात्र 28.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • इस वजह से फिल्म पहले ही हफ्ते में ग्लोबली 600 करोड़ का आंकड़ा छूने से 17.55 करोड़ रुपये पीछे रह गई।
  • फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कुल 582.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं इसने देशभर में अब तक 317.20 करोड़ रुपये कमाए।
  • आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में सभी चार भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर सातवें दिन 28.15 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
Trending Videos

जेलर 2 - फोटो : यूट्यूब

वर्ल्ड वाइड कलेक्शन का कितना योगदान 
विदेशों में भी फिल्म ‘जेलर 2’ को काफी पसंद किया जा रहा है। बुधवार को फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 211 करोड़ रुपये हो गया।

जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

भाषा के हिसाब से कितनी हुई कमाई 

  • फिल्म अपनी रिलीज के पहले ही दिन से तमिल भाषा में तगड़ी कमाई कर रही है।
  • बुधवार को फिल्म के भारतीय कलेक्शन में सबसे बड़ा योगदान तमिल संस्करण का रहा, जिसने 6,914 शो से 18.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • तेलुगु संस्करण ने 2,187 शो से 6 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी संस्करण ने 5,183 शो से 3 करोड़ रुपये का योगदान दिया।
  • वहीं कन्नड़ संस्करण ने 186 शो से 65 लाख रुपये का योगदान दिया।


'जेलर 2' को मिला दशहरा का फायदा

  • इस हफ्ते रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे रही। 
  • फिल्म ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा 59.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
  • वहीं दशहरा के दिन इसने 46.80 करोड़ रुपये से का कारोबार किया।
  • यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई 'जेलर' का सीक्वल है।
विज्ञापन

जेलर 2 फिल्म में विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म जेलर 2 के बारे में 
फिल्म ‘जेलर 2’ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतिक्षित फिल्म है।फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। रजनीकांत के अलावा शिव राजकुमार, ऋतिक रोशन, राम्या कृष्णन, विद्या बालन, एसजे सूर्या और मोहनलाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 15 अक्तूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें