अभिनेता और फिल्म निर्माता संदीप कृष्णन ने रजनीकांत की फिल्म 'कुली' के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। संदीप के मुताबिक उन्होंने 'कुली' फिल्म को 45 मिनट तक देखा है। उन्होंने अंदाजा लगाया है कि यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये तक की कमाई करेगी। इससे पहले अफवाहें थीं कि कृष्णन भी अपने दोस्त लोकेश कनगराज की फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि उन्होंने इससे इंकार किया।
रजनीकांत की फिल्म 1000 करोड़ रुपये की करेगी कमाई
संदीप कृष्णन 'कुली' फिल्म के एक प्रमोशन कार्यक्रम में थे। उन्होंने कहा 'मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। मैं अपने दोस्त लोकेश के सेट पर था और मैं रजनीकांत का गवाह हूं। मैंने फिल्म को 45 मिनट तक देखा, यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये तक की कमाई करेगी।' कृष्णन ने इशारा दिया कि वह प्रोजेक्ट में फिल्म निर्माता के साथ काम कर रहे हैं लेकिन इस बारे में बता नहीं सकते। उन्होंने कहा कि हमें ये भी नहीं पता कि ये काम 'लोकेश सेनेमेटिक यूनिवर्स' के तहत आएगा या नहीं।
यह खबर भी पढ़ें: ZNMD 2: फिर साथ आए ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल, 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' को लेकर अटकलें तेज
कुली को लेकर आया बड़ा अपडेट
- फोटो : एक्स - TheCoolieMovie
पुरी हो चुकी है फिल्म की शूटिंग
आपको बता दें कि जनवरी में रजनीकांत 'कुली' की शूटिंग के लिए थाईलैंड गए थे। उन्होंने फिल्म की शूटिंग पर जनवरी में खुलासा किया था कि फिल्म का 70 फीसद हिस्सा शूट हो चुका है। उन्होंने बताया था कि बाकी फिल्म की शूटिंग 13 से 28 जनवरी तक पूरी हो जाएगी। इस तरह कह सकते हैं कि फिल्म की शूटिंग तकरीबन पूरी हो चुकी है। यह जल्द ही रिलीज होने वाली है।
यह खबर भी पढ़ें: Govinda Divorce: गोविंदा के तलाक की अफवाहों पर बहन कामिनी ने तोड़ी चुप्पी, सुनीता संग रिश्ते पर क्या बोलीं?
कुली में नजर आएंगे आमिर खान
यह फिल्म एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में श्रुति हसन, पूजा हेगड़े, नागार्जुन और उपेंद्र हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में आमिर खान भी नजर आएंगे। बताया जाता है कि यह रजनीकांत की 171वीं फिल्म है। फिल्म कब रिलीज होगी इसकी अभी जानकारी नहीं है।