फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie: फिल्म ‘कुली’ की स्टोरी हुई लीक, रजनीकांत फिल्म में निभाएंगे ये दमदार किरदार; फैंस हुए उत्साहित

Thu, 17 Jul 2025 01:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Coolie Story Leaked: जल्द ही साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स इसकी कहानी और किरदार से जुड़ी कोई बात करने को तैयार नहीं हैं। मगर अब इस फिल्म की कहानी लीक हो चुकी है। जानिए, इस फिल्म में रजनीकांत का किरदार क्या है?
विज्ञापन
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' - फोटो : इंस्टाग्राम@cooliemovieofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कुली’ के अब तक जो लुक सामने आए हैं, उनमें रजनीकांत के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं होती है। लेकिन हाल ही में इस फिल्म की कहानी और रजनीकांत के किरदार से जुड़ी डिटेल्स लीक हुईं। लेटरबॉक्स्ड, फैंडेंगो नाम के कुछ प्लेटफॉर्म पर ‘कुली’ की स्टोरी लाइन का जिक्र है। 

रजनीकांत बने हैं स्मगलर

विज्ञापन

लेटरबॉक्स्ड (फिल्म रेटिंग प्लेटफॉर्म) नाम के एक प्लेटफॉर्म के अनुसार फिल्म ‘कुली’ में रजनीकांत के किरदार का नाम देवा है। वह एक स्मगलर का रोल निभा रहे हैं, जो सोने की घड़ियों की तस्करी करता है। देवा अपने गैंग को फिर से एक करना चाहता है। फिल्म के प्रमोशन मटीरियल में भी सोने की घड़ी और सोने का इस्तेमाल दिखाया गया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Rajnikanth: रजनीकांत की ‘कुली’ के पहले गाने 'चिकितु' का जादू; 4 मिलियन व्यूज पार, फिल्म में आमिर करेंगे कैमियो 

उथल-पुथल से भरी होगी कहानी 
एक अन्य प्लेटफॉर्म फैंडेंगो (अमेरिकी टिकटिंग प्लेटफॉर्म) में ‘कुली’ की कहानी की ज्यादा डिटेल दी गई है। फैंडेंगो के अनुसार देवा अपनी अतीत की गलतियों को सुधारने की कोशिश करेगा। जवानी में जहां वह बदला लेने पर जोर देता है, वहीं उम्रदराज होने पर अपनी गलतियों को सुधारने के लिए मोटिवेट होता है। देवा की जर्नी फिल्म में काफी उथल-पुथल से भरी होगी। इस फिल्म में एक्शन भी काफी देखने को मिलेगा। इस फिल्म की कहानी को जानकर रजनीकांत के फैंस काफी खुश हैं। 

विज्ञापन


आमिर खान भी आएंगे नजर 
फिल्म ‘कुली’ में रजनीकांत जहां लीड रोल कर रहे हैं, वहीं इस फिल्म में आमिर खान भी एक कैमियो कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने आमिर खान का लुक भी रिवील किया है। वह फिल्म में दाहा नाम का एक किरदार निभाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें