फैन ने की रजनीकांत की मूर्ति की पूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
फैन ने की रजनीकांत की मूर्ति की पूजा
मदुरै में एक प्रशंसक ने रजनीकांत मंदिर में एक विशेष समारोह आयोजित करके अभिनेता का 75वां जन्मदिन अनोखे ढंग से मनाया। रजनीकांत के फैन कार्तिक ने अपने घर के अंदर एक ‘रजनी मंदिर’ बनवाया है, जिसमें अभिनेता की 300 किलो की प्रतिमा स्थापित है। कुछ महीने पहले उद्घाटित यह मंदिर तब से उनकी गहरी भक्ति का प्रतीक बन गया है। जन्मदिन के मौके पर फैन ने इस मंदिर में रजनीकांत की मूर्ति की पूजा की। इस दौरान केक काटने के बाद रुद्रा अभिषेक और प्रतिमा के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। कार्तिक और उनके परिवार ने अनुष्ठान करके एक्टर की लंबी आयु की कामना भी की।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘नए मानक स्थापित किए..’, पीएम माेदी ने रजनीकांत को दी जन्मदिन की बधाई; कमल हासन समेत कई सेलेब्स ने कही ये बात
1950 में मराठी परिवार में हुआ रजनीकांत का जन्म
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता पुलिस हेड कांस्टेबल थे। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले रजनी का नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था।