वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्नेहजाला नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नाओमिका सरन मैडॉक फिल्म्स के कार्यालय से बाहर निकल रही हैं। उन्होंने काली शॉर्ट स्कर्ट और धारीदार शर्ट पहनी है। कार की ओर जाते हुए वह पैपराजी की तरफ हाथ भी हिलाती हैं।
पहले भी बटोर चुकी हैं सुर्खियां
हाल ही में नाओमिका सरन मुंबई में मैडॉक फिल्म्स की 20वीं वर्षगांठ की पार्टी में रेड कार्पेट पर चलती हुई नजर आईं। उनके साथ उनकी नानी और दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भी थीं। दोनों ने एक साथ फोटोग्राफरों के सामने पोज दिए।
सोशल मीडिया पर नाओमिका
नाओमिका सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। हालांकि उनकी पोस्ट यूजर्स को हैरान कर देती है। उनके इंस्टाग्राम पर सिर्फ 30 पोस्ट्स हैं। जब वह 20 साल की हुई थीं तो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। फैंस ने कहा था कि वह अपने नाना राजेश खन्ना की तरह दिखती हैं।