हर चीज की एक लिमिट होती है
राजत ने आगे कुछ और वीडियो शेयर किए, जिनमें पार्किंग और रास्ते में गलत तरीके से गाड़ियां खड़ी होने की समस्या दिखाई। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ इस तरह की परेशानी पहले भी कई बार हो चुकी है।
अपनी सफाई में राजत ने यह भी कहा कि यह कोई प्रमोशनल या स्क्रिप्टेड वीडियो नहीं है। उन्होंने लिखा कि जिम की तीसरी मंजिल से यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया था और पार्किंग की यह समस्या रोज होती है।
राजत ने अपनी बात रखते हुए लिखा, 'हर चीज की एक लिमिट होती है।'
पहले भी विवादों में रह चुके हैं राजत दलाल
यह पहली बार नहीं है जब राजत दलाल अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में आए हैं। साल 2024 में उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए एक बाइक सवार को टक्कर मारी और बिना रुके वहां से चले गए।
इससे पहले भी राजत को एक 18 साल के छात्र के कथित अपहरण और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें- कृति सेनन: ज्वेलरी ब्रांड ने क्यों हटाया रक्षाबंधन वाला विज्ञापन? कृति सेनन का समर्थन करते हुए बताई अहम वजह