फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Shivaji VS Ek Din: बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का मंगल; पांच दिन में 05 करोड़ भी नहीं कमा सकी 'एक दिन'

Tue, 05 May 2026 08:29 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raja Shivaji VS Ek Din Collection: फिल्म 'राजा शिवाजी' और 'एक दिन' 01 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। दोनों फिल्मों ने आज पांच दिन पूरे कर लिए हैं। जानिए मंगलवार को किसने कैसा प्रदर्शन किया?
विज्ञापन
राजा शिवाजी और एक दिन का बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म 'राजा शिवाजी' और जुनैद खान की 'एक दिन' ने साथ में सिनेमाघरों में दस्तक दी। एक तरफ 'राजा शिवाजी' ने वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, वीकडे में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। वहीं, 'एक दिन' की हालत कमजोर है। आज मंगलवार को पांचवें दिन दोनों फिल्मों का कैसा हाल रहा? जानिए

विज्ञापन

राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया
'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'राजा शिवाजी' ने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शनिवार को इस फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को तीसरे दिन का कलेक्शन 12 करोड़ रुपये रहा। कल सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई थी। इस फिल्म ने कल चौथे दिन 5.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया।

राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया
'राजा शिवाजी' का पांचवें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'राजा शिवाजी' आज पांचवें दिन भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज 2.51 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 42.01 करोड़ रुपये हो चुका है। जल्द ही यह 50 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। इस फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 75 से 100 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, विद्या बालन और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे भी हैं।
विज्ञापन

एक दिन ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
'एक दिन' बॉक्स ऑफिस
आमिर खान के बेटे एक्टर जुनैद खान और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब स्थिति में है। इस फिल्म ने 1.37 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिर शनिवार को दूसरे दिन 1.20 करोड़ और रविवार को 1.07 करोड़ रुपये कमाए। कल सोमवार को इसकी हालत और भी खराब हो गई और कलेक्शन सिर्फ 23 लाख रुपये रहा। आज मंगलवार पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। फिल्म 'एक दिन' को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। यह रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। मगर दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई है। यही हाल रहा तो जल्द ही टिकट खिड़की से विदा ले लेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें