फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Shivaji Box Office: मंडे टेस्ट में कैसा रहा 'राजा शिवाजी' का हाल? जानिए फिल्म का चौथे दिन का कारोबार

Mon, 04 May 2026 09:11 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raja Shivaji Movie Collection: फिल्म 'राजा शिवाजी' की रिलीज को आज चार दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन किया था। सोमवार को इसका बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है? जानिए
विज्ञापन
राजा शिवाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बीते शुक्रवार यानी 01 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसके साथ जुनैद खान-साई की 'एक दिन' के अलावा कई और फिल्में भी रिलीज हुईं। वहीं, 'भूत बंगला' पहले से लगी हुई है। मगर, बावजूद इसके 'राजा शिवाजी' ने शानदार ओपनिंग ली। फिर, वीकएंड पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। जानिए आज मंडे टेस्ट में इसने कितना कलेक्शन जुटाया है?

विज्ञापन
Trending Videos

राजा शिवाजी - फोटो : इंस्टाग्राम- @riteishd
'राजा शिवाजी' का बीते तीन दिन का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। रितेश ने ही फिल्म के निर्देशन की कमान भी संभाली है। वहीं, जेनेलिया डिसूजा ने उनकी पत्नी सईबाई भोसले का किरदार निभाया है। 
  • 'राजा शिवाजी' ने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • दूसरे दिन इस फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • कल रविवार को तीसरे दिन फिल्म की कमाई 12 करोड़ रुपये रही थी।

राजा शिवाजी - फोटो : आईएमडीबी
मंडे टेस्ट में फिल्म का बॉक्स ऑफिस
बीते तीन दिन शानदार प्रदर्शन करने के बाद आज चौथे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई है। हालांकि, वीकडेज की शुरुआत में ऐसा होता है। कलेक्शन की बात करें तो खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 2.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 36.85 करोड़ रुपये हो चुका है।

फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी पट्टी में भी मजबूत पकड़
फिल्म 'राजा शिवाजी' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 100 करोड़ रुपये है। इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों में उत्साह था। मराठी भाषा के साथ-साथ, हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब तक इसने मराठी भाषा से 25.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, हिंदी पट्टी में 11.72 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन

राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी और कास्ट
इस फिल्म की कहानी मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसमें उनके बचपन से लेकर अफजल खान से संघर्ष तक की कहानी दिखाई गई है। फिल्म को ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान और सचिन खेडेकर हैं। सलमान खान ने इस फिल्म में कैमियो किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें