टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रही हैं। उनके दोनों विवाह और उसके बाद हुए विवाद हमेशा खबरों का हिस्सा बने रहे हैं। अब एक बार फिर श्वेता की पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई है, लेकिन इस बार वजह उनके पहले पति राजा चौधरी का बयान है, जिसने सबको चौंका दिया है। राजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में श्वेता और उनके दूसरे पति अभिनव कोहली से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।
राजा चौधरी का दावा है कि जब श्वेता और अभिनव के रिश्ते में दरार आई थी, तब अभिनव खुद उनके पास मदद मांगने आए थे। राजा के मुताबिक, अभिनव की हालत उस वक्त बहुत खराब थी और वो रोते हुए उनके पास आए थे। राजा ने ये भी बताया कि अभिनव ने उन्हें कहा था कि जो कुछ राजा के साथ हुआ था, अब वही सब उसके साथ भी हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें:
Shefali Jariwala: शेफाली को याद कर भावुक हुईं आरती सिंह, बोलीं- ‘मैं यह नहीं कहूंगी तुम स्वर्ग चली गईं…’
राजा ने श्वेता की दूसरी शादी पर दिया बयान
राजा ने 'हिंदी रश' इंटरव्यू में ये भी कहा कि जब श्वेता और अभिनव की शादी नहीं हुई थी, तब श्वेता अभिनव को अपना भाई कहा करती थीं। बाद में यही रिश्ता दोस्ती में बदला, फिर प्यार हुआ और शादी तक बात पहुंच गई। लेकिन कुछ साल बाद ही ये रिश्ता भी पहले की तरह तनाव और आरोपों से भर गया।
1998 में हुई थी पहली शादी
श्वेता तिवारी की पहली शादी 1998 में अभिनेता राजा चौधरी से हुई थी। दोनों की एक बेटी पलक तिवारी है, जो अब खुद भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। लेकिन कुछ वर्षों में ही उनके रिश्ते में खटास आ गई और श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा और शराब की लत जैसे गंभीर आरोप लगाए। आखिरकार 2012 में दोनों का तलाक हो गया।
2013 में श्वेता ने की दूसरी शादी
इसके बाद श्वेता ने अभिनेता अभिनव कोहली के साथ रिश्ता शुरू किया और 2013 में शादी कर ली। इस शादी से उन्हें एक बेटा रेयांश हुआ। हालांकि, इस रिश्ते की भी वही कहानी रही—कुछ वर्षों के अंदर दरारें आने लगीं और 2019 में श्वेता ने अभिनव पर मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक ले लिया।
श्वेता की कोई प्रतिक्रिया नहीं
राजा चौधरी के इस बयान के बाद एक बार फिर श्वेता की निजी जिंदगी की परतें खुलती नजर आ रही हैं। हालांकि, श्वेता की ओर से अभी तक इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ये देखना दिलचस्प होगा कि वह इस पर क्या कहती हैं।