भारतीय सिनेमा के शोमैन
राज कपूर की फिल्में भले ही चीन में खूब पसंद की जाती थीं मगर वे कभी चीन नहीं गए। इसका कारण बड़ा दिलचस्प है। वे नहीं चाहते थे कि वहां के उनके प्रशंसक वजन बढ़ने के बाद उन्हें इस तरह से देखें। यह खुलासा राज कपूर के बेटे
रणधीर कपूर ने किया है। आइए एक नजर डालते हैं आगे की स्लाइड्स पर...
randhir kapoor
रणधीर ने कहा कि उनके पिता की फिल्में चीन में खासी लोकप्रिय थीं। इसी वजह से दिवंगत अभिनेता को एक चीन ने निमंत्रण भी आया था। रणधीर ने आगे कहा कि एक दिन उन्होंने मुझे बुलाया और कहा चीन में उनकी फिल्में लोकप्रिय होने के कारण उन्हें वहां से निमंत्रण आया है और हम सभी जा रहे हैं। वे बहुत ही उत्साहित थे और उनके कारण हम भी।
राज कपूर
हालांकि जब हम तैयारियां कर रहे थे तब दो दिन बाद उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि मुझे लगता है कि चीन नहीं जाना चाहिए। वे सभी ‘आवारा’, ‘श्री 420’ के राज कपूर को पसंद करते हैं और अब मेरा आकार देखो। मैं अब उस तरह बिल्कुल भी नहीं लगता हूं।