राज एंड डीके ने शेयर किया अपडेट
मशहूर फिल्म निर्माता राज और डीके के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं। इन्हीं में से एक है 'रक्त ब्रह्मांड-द ब्लडी किंगडम' सीरीज। यह एक्शन-फैंटेसी सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फिलहाल सीरीज को लेकर निर्माता जोड़ी राज और डीके ने कहा, 'यह एक महत्वाकांक्षी एपिक प्रोजेक्ट है, जो कई शेड्यूल में सामने आएगी।
ये सितारे भी हैं हिस्सा
इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर के अलावा समथा रुथ प्रभु, अली फजल और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज एक पौराणिक साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें बड़े पैमाने पर एक्शन को एक रोमांचक कथा के साथ जोड़ा गया है। सीरीज का निर्देशन राही अनिल बर्वे कर रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर और अली फजल इस सीरीज में एक रोमांचक प्रतिद्वंद्विता को जीवंत करने के लिए तैयार हैं, जहां वे सिंहासन के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले विरोधी राजकुमारों की भूमिका निभाएंगे।