फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakt Bramhand: 'रक्त ब्रह्मांड' के अगले एक्शन पैक शेड्यूल की तैयारी में जुटे राज-डीके,  बरसात थमने का इंतजार

Mon, 23 Jun 2025 07:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raj & DK Series Rakt Bramhand The Bloody Kingdom: राज एंड डीके की अगली सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड' है। इसे लेकर अपडेट आया है कि इसके अगले शेड्यूल की तैयारी हो रही है, जो एक्शन से भरपूर होगा।
विज्ञापन
निर्माता राज और डीके - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता राज और डीके अपनी आगामी सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' की तैयारियों में जुटे हैं। इसमें आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। राज एंड डीके सीरीज के अगले शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं, जो एक्शन पैक्ड होगा। इसके लिए बारिश के थमने का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन

राज एंड डीके ने शेयर किया अपडेट
मशहूर फिल्म निर्माता राज और डीके के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं। इन्हीं में से एक है 'रक्त ब्रह्मांड-द ब्लडी किंगडम' सीरीज। यह एक्शन-फैंटेसी सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।  न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फिलहाल सीरीज को लेकर निर्माता जोड़ी राज और डीके ने कहा, 'यह एक महत्वाकांक्षी एपिक प्रोजेक्ट है, जो कई शेड्यूल में सामने आएगी। 

इनडोर शूटिंग शेड्यूल पूरा हुआ
राज एंड डीके ने कहा, 'हमने अपने अधिकांश इनडोर टॉकी शेड्यूल को पूरा कर लिया है और अब हम अगले बड़े शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं जो ज्यादातर आउटडोर और एक्शन से भरपूर है। योजना यह है कि उपयुक्त फिल्मिंग विंडो के लिए बारिश के रुकने का इंतजार किया जाए। हमें इस पीरियड पीस के लिए हरे-भरे इलाकों की भी जरूरत है। फिलहाल हम अगले बड़े एक्शन शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं'।

Sara Ali Khan: इस काम में फिसड्डी साबित हुईं सारा, करण कुंद्रा ने मुंह पर ही एक्ट्रेस को कर दिया ट्रोल
विज्ञापन

ये सितारे भी हैं हिस्सा
इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर के अलावा समथा रुथ प्रभु, अली फजल और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज एक पौराणिक साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें बड़े पैमाने पर एक्शन को एक रोमांचक कथा के साथ जोड़ा गया है। सीरीज का निर्देशन राही अनिल बर्वे कर रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर और अली फजल इस सीरीज में एक रोमांचक प्रतिद्वंद्विता को जीवंत करने के लिए तैयार हैं, जहां वे सिंहासन के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले विरोधी राजकुमारों की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें