अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने गुरुवार को बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' की सीक्वल है। इन दिनों कई फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में 'रेड 2' ने पहले दिन अच्छी कमाई कर ली है। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई काफी घट गई। 'रेड 2' के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरूआती आंकड़े आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म की आज की कमाई के बारे में।
रेड 2
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन धमाल मचा दिया था। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को कमाई के मामले में थोड़ा निराश किया। दूसरे दिन के शुरूआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से देखें तो फिल्म ने अब तक कुल 46.37 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। आपको बता दें कि फिल्म का बजट 60 करोड़ के करीब है।
Raid 2 Day 1 Box Office: 'भूतनी' पर भारी पड़ी 'रेड 2', अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की धांसू शुरुआत
रेड 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'रेड 2' को मिली बड़ी टक्कर
फिल्म 'रेड 2' ऐसे वक्त आई है जब पहले से ही सिनेमाघरों में बॉलीवुड की फिल्में 'केसरी 2' और 'जाट' चल रही हैं। यही नहीं सिनेमाघरों में साउथ की फिल्में 'हिट द थर्ड केस' और 'रेट्रो' ने भी कल ही दस्तक दी है। 'रेड 2' का मुकाबला संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी' से भी है। यह फिल्म भी कल ही रिलीज हुई है। हालांकि सिनेमाघरों में इतनी फिल्में होने के बावजूद 'रेड 2' ने अच्छी ओपनिंग ली थी।
फिल्म रेड 2 पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
अजय देवगन ने की शानदार वापसी
आपको बता दें कि अजय देवगन की पिछली फिल्मों ने लगातार निराश किया है। इसी साल रिलीज हुई 'आजाद' फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा था। लेकिन 'रेड 2' के साथ अजय देवगन ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है।
जानकार मानते हैं कि फिल्म के बजट के हिसाब से 'रेड 2' का कारोबार अच्छा है। माना जाता है कि पहले ही दिन अगर फिल्म अपने बजट का 10 फीसद कमा ले तो उसकी शुरूआत औसत मानी जाती है। अगर फिल्म 20 फीसद कमा ले तो उसकी शुरूआत अच्छी मानी जाती है।
Pakistani Artist: फवाद खान और आतिफ असलम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्रवाई, पहलगाम हमले के बाद लिया गया फैसला
फिल्म 'रेड 2' का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म के बारे में
'रेड 2' में अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर और रितेश देशमुख, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल, यशपाल शर्मा, सुप्रिया पाठक, श्रुति पांडे और बृजेंद्र काला जैसे कलाकार हैं। फिल्म के निर्देशक राज कुमार गुप्ता हैं। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत और अभिषेक पाठक हैं।