प्रेमानंद महाराज और जॉनी और जोजो के साथ राहुल मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ दिन पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा के लिए मुश्किल भरे रहे। उनके पपेट जॉनी और जोजो को किसी ने वृंदावन में चोरी कर लिया था। पूरी रात तलाश करने के बाद भी दोनाें पपेट नहीं मिले। इस मुश्किल वक्त में वृंदावन के लोगों ने भी राहुल मिश्रा का साथ दिया। अब उन्हें अपने पपेट जॉनी और जोजो मिल चुके हैं। यह जानकारी खुद राहुल मिश्रा ने साझा की है।
चोरी होने के बाद इस तरह मिले जॉनी और जोजो
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल मिश्रा कहते हैं, ‘एक ऑटो ड्राइवर ने जॉनी और जोजो जिस बैग में रखे थे, उसे चुरा लिया था। हमने रात भर वो बैग तलाश किया। लेकिन श्री जी की कृपा से वो ऑटो ड्राइवर हमें बांके बिहारी जी के बाहर ही मिल गया। उसने सुनसान जगह पर अपनी कुटिया बनाई थी, वहां पर जॉनी और जोजो को छुपाकर रखा था।’
राहुल मिश्रा आगे कहते हैं, ‘जब जॉनी और जोजो को मैं तलाश रहा था तो कई लोगों ने मेरा हाल-चाल पूछा। सभी ने मदद करने की कोशिश की।’