राघव ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मातृत्व के दिनों की अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में परिणीति ग्लो करती हुई नजर आ रही हैं, जबकि राघव उनके बेबी बंप को प्यार से चूम रहे हैं। राघव ने कैप्शन में लिखा है, 'शहर की सबसे नई और सबसे अच्छी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं। गर्लफ्रेंड से लेकर पत्नी और फिर हमारे नन्हे-मुन्ने की मां बनने तक का यह सफर कितना शानदार रहा है।' इस पोस्ट को कई फैंस ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किए हैं।
फैंस ने किए कमेंट
तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं परिणीति। तुम्हें पहले ही सबसे अच्छा गिफ्ट मिल गया है। मातृत्व का आनंद लें।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'यह बॉलीवुड की सबसे अच्छी तस्वीरें हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'सबसे खूबसूरत मातृत्व शूट।'
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
राघव चड्ढा ने दी थी जानकारी
परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्तूबर को एक नन्हे मेहमान को जन्म दिया था। इसकी जानकारी राघव चड्ढा ने दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था 'आखिरकार वह आ गया! हमारा नन्हा मेहमान, पहले हम दो थे, अब पूरे हुए।'
यह खबर भी पढ़ें: कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन में ऐश्वर्या को देख 5000 लोगों ने किया कॉल; कास्टिंग के लिए लग गए थे इतने महीने