बॉलीवुड में राधिका आप्टे अपनी अलग अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'साली मोहब्बत' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसे पहले आईएफएफआई गोवा में और शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है।
फिल्म की कहानी
यह फिल्म एक छोटे शहर की गृहिणी स्मिता की कहानी है। उसका शांत और सरल जीवन तब बिखरने लगता है जब उससे जुड़े कई रहस्य उजागर होने लगते हैं। फिल्म 'साली मोहब्बत' में बेवफाई और धोखे जैसे विषय दिखाए गए हैं। फिल्म जल्द ही जी5 पर रिलीज होने वाली है।
फिल्म की निर्देशिका ने क्या कहा?
टिस्का चोपड़ा ने वैरायटी को फिल्म के बारे में बताते हुए कहा, 'मैं हमेशा से रिश्तों की सतह के नीचे मौजूद शांत तनावों को जानने में दिलचस्पी रखती हूं। उन चीजों को भी जानने की इच्छुक रही हूं, जिनसे प्यार किसी गहरे अंधेरे में बदल सकता है।'
टिस्का चोपड़ा ने आगे कहा कि फिल्म का निर्देशन करने से उन्हें महिला फिल्म निर्माताओं के लिए बनाई गई सीमाओं से आगे बढ़ने का मौका मिला।
यह खबर भी पढ़ें:
बॉलीवुड में मौनी रॉय के साथ 21 साल की उम्र में हुआ हादसा, कहा, 'शख्स ने मेरा चेहरा पकड़ा और...'
राधिका आप्टे
- फोटो : इंस्टाग्राम@radhikaofficial
फिल्म की स्टारकास्ट
टिस्का चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में राधिका आप्टे के अलावा दिव्येंदु शर्मा, अनुराग कश्यप, अंशुमान पुष्कर, सौरसेनी मैत्रा और शरत सक्सेना हैं। फिल्म का प्रोडक्शन जियो स्टूडियोज और मनीष मल्होत्रा के स्टेज5 प्रोडक्शन ने किया है।
राधिका आप्टे का वर्कफ्रंट
राधिका आप्टे ने साल 2005 में 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। 2024 में वह फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' में नजर आई थीं। इसके बाद वह 2025 में अमेरिकन फिल्म 'लास्ट डेज' में नजर आईं।