'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' को अपनी फिल्मों में नहीं गिनतीं
राधिका आप्टे ने आगे बताया कि फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने उन्हें 'ब्रेन सर्जन' नाम के एक नाटक में देखा था। इसलिए वह उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' में काम करने के बाद राधिका कॉलेज पूरा करने वापस चली गईं। कई वर्षों के बाद वह फिल्मों में वापस आईं। उनका कहना है कि वह उस फिल्म को अपनी फिल्मों में नहीं गिनतीं।
राधिका आप्टे का वर्कफ्रंट
राधिका आप्टे ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। उन्हें हाल ही में फिल्म 'साली मोहब्बत' में देखा गया। अगली बार वह 'रात अकेली है 2' में नजर आएंगी। इसका प्रीमियर 19 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। उनकी एक सीरीज 'अक्का' भी आने वाली है।