राशि खन्ना ने पूरी की 'मौजा ही मौजा' की शूटिंग
- फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna
राशि खन्ना ने शेयर किया अपना अनुभव
राशि खन्ना ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। साथ ही लंबा नोट लिखा है। राशि ने लिखा है, 'हर फिल्म की एक कहानी स्क्रीन पर होती है, लेकिन कभी-कभी असली मजा तब आता है, जब कैमरा चल नहीं रहा होता'।
राशि खन्ना ने पूरी की 'मौजा ही मौजा' की शूटिंग
- फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna
बोलीं- बिल्कुल बोरियत नहीं हुई
अभिनेत्री ने आगे लिखा है,'फिल्म 'मौजा ही मौजा' उन शूट्स में से एक था, जो काम से ज्यादा छुट्टी जैसा लगा। बिना रुके हंसी से लेकर लूडो गेम्स, डंब चारेड्स, कैरम मैच और बीच-बीच में होने वाले सारे पागलपन तक, कभी कोई पल बोरिंग नहीं था'।
राशि खन्ना ने पूरी की 'मौजा ही मौजा' की शूटिंग
- फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna
अक्षय कुमार-विद्या को कहा शुक्रिया
राशि खन्ना ने आगे कहा, 'अक्षय सर, विद्या मैम और अनीस सर, इस सफर को इतना मजेदार बनाने के लिए आपका शुक्रिया। फिल्म भले ही पूरी हो गई हो, लेकिन मुझे लगता है कि इस सेट की कहानियां हमें लंबे समय तक हंसाती रहेंगी'।
राशि खन्ना के अन्य प्रोजेक्ट
राशि खन्ना के पास ‘मौजा ही मौजा’ के अलावा कुछ और प्रोजेक्ट्स भी हैं। वे सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 'धर्मन' में नजर आएंगी। इसके अलावा क्राइम ड्रामा सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन में भी उन्हें देखा जाएगा।