फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: आर. माधवन के नाम पर ऑनलाइन लूट रही थी महिला, एक्टर ने खोलकर रख दी पोल, जानिए पूरा मामला

Sat, 24 May 2025 08:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fraud Alert Post Of R Madhavan: ऑनलाइन दुनिया में ठगी के धंधे भी बहुत हैं। कई बार ठग सितारों का नाम लेकर ठगी करते हैं। ऐसा ही कुछ एक महिला आर. माधवन के नाम पर करने की फिराक में थी। मगर, एक्टर ने समय रहते महिला ठग की पोल खोल दी।
विज्ञापन
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़े प्रोडक्शन हाउस और सुपरस्टार्स के नाम पर अक्सर मासूमों को ठगा जाता है। खासकर, वे लोग जो सिनेमा की दुनिया में करियर बनाने मायानगरी आते हैं। खुद को बड़े सितारों का मैनेजर बताकर न जाने ठग कितने ही मासूमों को अपने झांसे में फंसाते हैं। ऑनलाइन दुनिया में ऐसा ही एक महिला ठग अभिनेता आर. माधवन के नाम पर कर रही थी। मगर, एक्टर ने सूझबूझ दिखाई। पता चलते ही महिला की पोलपट्टी खोल दी।

विज्ञापन

माधवन ने लोगों को चेताया
अभिनेता आर. माधवन ने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। यह श्रुति नैना नाम की एक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट है। इसके बायो में लिखा है, 'आर. माधवन की ऑफिशियल मैनेजर'। एक्टर ने स्क्रीनशॉट में यह हिस्सा गोला लगाकर शेयर किया है। साथ ही लिखा है, 'फ्रॉड अलर्ट'।

समय रहते किया लोगों को जागरुक
श्रुति नैना नाम की जिस प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, इसके करीब सवा तीन सौ फॉलोअर्स हैं। एक्टर ने समय रहते महिला की असलियत लोगों के सामने खोलकर रख दी। साथ ही उन्हें एलर्ट भी कर दिया कि वे इस तरह के फ्रॉड से सावधान रहें।  

Cannes 2025: आलिया के हेयरस्टाइलिस्ट का बैग गुम, इस IAS ने रेड कार्पेट पर की शिरकत, ईशान-विशाल का वीडियो वायरल
विज्ञापन

माधवन का वर्क फ्रंट
माधवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बीते दिनों फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में देखा गया। अक्षय कुमार और अनन्या पांडे के साथ माधवन अहम भूमिका में नजर आए। आर माधवन ने ब्रिटिश क्राउन के वकील नेविल मैकिनले का रोल निभाया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। दर्शकों से भी फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें