एक मिशन, दो योद्धा
वीडियो में धोनी और माधवन दोनों ही टास्क फोर्स ऑफिसर्स के लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों को ‘दो लड़ाके, एक मिशन’ की टैगलाइन के साथ दिखाया गया है। वर्दी पहने दोनों सितारों की एंट्री ने फैन्स के बीच उत्साह को दोगुना कर दिया। माधवन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा – 'एक मिशन। दो योद्धा। तैयार हो जाइए, एक जबरदस्त चेज की शुरुआत होने वाली है।'
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
जैसे ही माधवन ने यह टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई। लाखों फैंस ने तुरंत वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया और धोनी की एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चा तेज हो गई। हालांकि धोनी पहले भी कई विज्ञापनों में और हाल ही में तमिल फिल्म ‘गोट’ में कैमियो करते हुए नजर आ चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी झलक बिल्कुल अलग और दमदार लग रही है।