फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: इन 10 किरदारों में माधवन ने दिखाए अभिनय के अलग-अलग रंग, लव लाइफ भी है बिल्कुल फिल्मी

Sun, 01 Jun 2025 07:53 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

R Madhavan Birthday: सांवला-सलोना सा चेहरा, प्यारी सी मुस्कान, आंखों में गहराई और दमदार अदाकारी, कुछ ऐसा ही परिचय है आर माधवन का। हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में लंबे वक्त से सक्रिय यह मशहूर कलाकार आज अपना जन्मदिन (1 जून 1970) मना रहा है। जानिए, माधवन के कुछ चर्चित किरदार और निजी जीवन से जुड़ी बातें। 

विज्ञापन
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम@actormaddy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर माधवन लगभग 30 साल से हिंदी और साउथ की फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। अब तक बतौर कलाकार वह हर तरह के किरदार निभा चुके हैं। माधवन के निभाए कई किरदार तो दर्शकों के मन में खास जगह बना चुके हैं। आज माधवन का जन्मदिन है। इस खास मौके पर जानिए माधवन के निभाए हिंदी फिल्मों के कुछ चर्चित किरदार। साथ ही माधवन की लव लाइफ, जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें भी? 

विज्ञापन

फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आर माधवन की दस चर्चित हिंदी फिल्में-किरदार 
रहना है तेरे दिल में : बतौर सिंगर करियर की शुरुआत साल 1996 में माधवन ने की, वह हिंदी फिल्म ‘इस रात की सुबह नहीं’ से जुड़े, इस फिल्म के एक गाने में गेस्ट रोल में भी दिखे। फिर 1998 में दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया था। बॉलीवुड में उनका डेब्यू साल 2001 में फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ के जरिए हुआ। आज यह एक कल्ट रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। गौतम वासुदेव मेनन निर्देशित इस फिल्म में आर माधवन के अलावा दीया मिर्जा और सैफ अली खान ने भी अभिनय किया। इस फिल्म में माधवन ने मैडी नाम के लवर ब्वॉय का रोल किया था। 

फिल्म 'रंग दे बसंती' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

रंग दे बसंती : राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म ‘रंग दे बसंती(2006)’ में माधवन एक एयरफोर्स ऑफिसर अजय सिंह राठौर के किरदार में दिखे। आमिर खान, सिद्धार्थ, सोहा अली खान के अलावा एक बड़ी स्टार कास्ट इस फिल्म में शामिल रही। फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में माधवन के किरदार के कारण ही कहानी आगे बढ़ती है। यह किरदार कहानी को एक नया मोड़ देता है।   

थ्री इडियट्स : फिल्म ‘थ्री इडियट्स(2009)’ का फरहान कुरैशी का किरदार आज भी दर्शकों को याद है। इस किरदार में माधवन खूब जमे। फिल्म में आमिर खान और शरमन जोशी के किरदारों के साथ माधवन के किरदार की दोस्ती दर्शकों के बीच एक मिसाल बन चुकी है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया था। 

तनु वेड्स मनु : साल 2011 में कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में माधवन ने मनु का किरदार निभाया। एक एनआआई डॉक्टर के सीधे-सादे किरदार में वह खूब पसंद किए। इस फिल्म के सीक्वल में भी माधवन की जोड़ी कंगना रनौत के साथ बनी थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। इस फिल्म को आनंद एल रॉय ने निर्देशित किया था। 

साला खडूस : साल 2016 में फिल्म ‘साला खडूस’ में माधवन ने बॉक्सिंग कोच का रोल किया, जो एक यंग लड़की को ट्रेंड करता है। इस फिल्म को तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज किया। फिल्म को सुधा कोंगारा ने निर्देशित किया था। माधवन ने एक सख्त बॉक्सिंग कोच का रोल बखूबी निभाया था। 

 

रॉकेट्री- द नांबी इफेक्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

रॉकेट्री- द नांबी इफेक्ट : फिल्म ‘रॉकेट्री- द नांबी इफेक्ट (2022)’ में माधवन ने इसरो वैज्ञानिक नांबी नारायणन का रोल निभाया था, उन पर जासूसी के गलत आरोप लगे। इस वैज्ञानिक ने इसके बाद बहुत कुछ झेला। बाद में इस आरोप से वह दोषमुक्त भी हुए। इसी कहानी को रॉकेट्री- द नांबी इफेक्ट में दिखाया गया। इस फिल्म को आर माधवन ने ही निर्देशित किया था। 

धोखा राउंड द कॉर्नर : साल 2022 में ही ‘धोखा- राउंड द कॉर्नर’ नाम की एक रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में भी माधवन नजर आए। इस फिल्म में धोखे की ऐसी कहानी है, जो दर्शकों को हैरान करती है। फिल्म में एक पति के रोल में माधवन नजर आए। माधवन के अलावा इसमें खुशाली कुमार और अपारशक्ति खुराना भी नजर आए। इस फिल्म को कुकी गुलाटी ने निर्देशित किया था।  

शैतान : साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘शैतान’ में माधवन ने एक नेगेटिव रोल किया, जो शैतानी शक्तियों का मालिक है। इस फिल्म में अजय देवगन और ज्याेतिका जैसे एक्टर्स भी लीड रोल में दिखे। इस सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म में माधवन दर्शकों को डराने में कामयाब रहे। फिल्म को विकास बहल ने निर्देशित किया था।  

हिसाब बराबर : साल 2024 में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘हिसाब बराबर’ में माधवन ने एक रेल्वे टिकट चेकर का रोल किया, जो एक बड़े घोटाले को सामने लाता है। एक आम आदमी होकर वह भष्ट्राचार करने वालों से कैसे लड़ता है, यही इस फिल्म की कहानी है। फिल्म को अश्विनी धीर ने निर्देशित किया, इसमें नील नितिन मुकेश नेगेटिव रोल में नजर आए।  

केसरी चैप्टर 2 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
केसरी 2 : हाल ही में फिल्म ‘केसरी 2’ में माधवन नजर आए। यह फिल्म जलियांवाला बाग नरसंहार पर आधारित एक कोर्ट  रूम ड्रामा फिल्म रही। इसमें अक्षय कुमार ने वकील सी शंकरन नायर का रोल किया जो इस केस को लड़ते हैं। वहीं ब्रिटिश सरकार की तरफ से यह केस माधवन का किरदार लड़ता है। माधवन और अक्षय की कोर्ट में कड़ी टक्कर देखकर दर्शक काफी इंप्रेस हुए। फिल्म को करण सिंह त्यागी ने निर्देशित किया था। 

पत्नी व बेटे के साथ आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम@actormaddy

आर माधवन की प्रेम कहानी है फिल्मी 
माधवन ने बड़े पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। वहीं असल जिंदगी में उनकी लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। साल 1991 की बात है, माधवन पब्लिक स्पीकिंग की कोचिंग दिया करते थे, उनकी क्लास में सरिता बिरजे नाम की लड़की आईं। यही पर सरिता और माधवन की पहली मुलाकात हुई। माधवन की पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनिंग के कारण सरिता को एयर होस्टेज की जॉब मिली। इसके बाद ये दोनों डेट करने लगे। साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली। आगे चलकर सरिता ने माधवन की कई फिल्मों में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी काम किया। इनका एक बेटा है, जिसका नाम वेदांत है। वेदांत इंटरनेशनल स्विमर है, कई मेडल भी जीत चुका है।  

विज्ञापन

आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम@actormaddy

माधवन से जुड़ी कुछ खास बातें 

  • माधवन फिल्मों में आने से पहले कई तरह के काम कर चुके हैं। इस एक्टर के पास कई डिग्रीयां भी हैं। वह इलेक्ट्रानिक्स से बीएससी ग्रेजुएट हैं। पढ़ाई में भी वह हमेशा अव्वल रहे हैं। 
  • इंजीनियरिंग की डिग्री के बाद पब्लिक स्पीकिंग में माधवन ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद बतौर पब्लिक स्पीकर और टीजर के तौर पर पढ़ाया भी है। 
  • माधवन ने स्टूडेंट लाइफ में एनसीसी की ट्रेनिंग भी ली है। एक समय में वह आर्मी में भी जाना चाहते थे लेकिन आगे चलकर एक्टर बन गए। 
  • माधवन ने जब से एक्टिंग करियर शुरू किया है, वह सोशल वर्क भी करते रहे हैं। वह पेटा (PETA) नाम की संस्था से जुड़े हैं। वह पूरी तरह से शाकाहारी भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें