फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Test OTT: आर माधवन और नयनतारा की फिल्म ‘टेस्ट’ की रिलीज डेट का एलान, जानिए ओटीटी पर कब से होगी स्ट्रीम

Thu, 06 Mar 2025 12:59 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Test OTT: आर माधवन और नयनतारा की आगामी फिल्म 'टेस्ट' के ओटीटी रिलीज की तारीख सामने आ चुकी है। निर्माताओं ने गुरुवार को इसकी घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं यह कब से स्ट्रीम होगी?
विज्ञापन
टेस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर माधवन और नयनतारा की आगामी फिल्म 'टेस्ट' ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। गुरुवार को निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की स्ट्रीमिंग की तारीख की घोषणा कर दी। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। निर्माताओं ने इन दिनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का विकल्प चुनने वाली प्रमुख फिल्मों के बढ़ते चलन की वजह से डिजिटल प्रीमियर का विकल्प चुना है।
विज्ञापन


कब होगी स्ट्रीम?
एस. शशिकांत के निर्देशन में बनी फिल्म 4 अप्रैल से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। यह शशिकांत के निर्देशन की पहली फिल्म है। इससे पहले उन्होंने लोकप्रिय तमिल फिल्में 'तमीज पदम', 'विक्रम वेधा', 'इरुधि सुत्रु' और 'जगमे थंधीराम' का निर्माण किया है।

फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म में नयनतार, माधवन और सिद्धार्थ जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म में सिद्धार्थ एक क्रिकेटर की भूमिका निभाते दिख रहे हैं, जबकि माधवन एक कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


कैसी है फिल्म की कहानी?
हाई-स्टेक क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित, यह एक भावनात्मक कहानी है, जो एक राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर, एक प्रतिभाशाली वैज्ञानिक और एक भावुक शिक्षक के जीवन को टकराव के रास्ते पर ले जाता है और उन्हें ऐसे विकल्प चुनने के लिए मजबूर करता है, जो उनकी महत्वाकांक्षा, त्याग और साहस का परीक्षण करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें