फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 3: ‘पुष्पा 3’ के लिए करना होगा लंबा इंतजार, फिल्म पर काम करने के मूड में नहीं सुकुमार

Sat, 04 Jan 2025 10:26 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 3: अल्लू अर्जुन के फैंस को थोड़ी सी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। खासकर उन्हें जो ‘पुष्पा 3’ के जल्द रिलीज होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक सुकुमार ने तीसरी किस्त पर रोक लगा दी है। वह जल्दबाजी में इस पर काम नहीं करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन और सुकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने उत्तरी क्षेत्रों में काफी बढ़िया कलेक्शन किया है, जिससे अभिनेता की लोकप्रियता भी काफी बढ़ रही है। हालांकि, अपनी सफलता के बीच फिल्म विवादों में भी घिरी आई। खासकर, अभिनेता अल्लू अर्जुन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हैदराबाद के संध्या थिएटर भगदड़ मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा। इस बीच निर्देशक सुकुमार छुट्टियों पर है। अब फिल्म से जुड़ी अहम अपडेट सामने आ रही है।

विज्ञापन


‘पुष्पा 3’ पर लगी रोक
निर्देशक सुकुमार इस समय अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। साथ ही वह राम चरण के साथ अपने आगामी परियोजना की भी तैयारी कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी जो महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है, वह ये है कि सुकुमार ने ‘पुष्पा 3’ को फिलहाल रोक दिया है और इस समय तीसरी किस्त पर विचार नहीं कर रहे हैं।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 2 Collection: वीकएंड पर फिर बढ़ी 'पुष्पा 2' की रफ्तार, 1200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर
विज्ञापन


कब शुरू होगी ‘पुष्पा 3’ की शूटिंग
सुकुमार पिछले डेढ़ साल से शूटिंग और रिलीज प्रक्रिया के कारण काफी तनाव झेल रहे थे। तनाव से मुक्त होने के लिए निर्देशक एक छुट्टी का आनंद ले रहे हैं और वह चीजों को करने में जल्दबाजी में नहीं करना चाहते हैं। वहीं, जो लोग ‘पुष्पा 3’ के साल 2026 में रिलीज होने की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें थोड़ी निराशा का सामना करना पड़  सकता है, क्योंकि कहा जा रहा है कि यह साल 2027 से पहले नहीं शुरू होने वाली है। फिल्म के रिलीज की भी को तय समय सीमा नहीं है।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 2 On OTT: ओटीटी पर राज करने के लिए तैयार अल्लू अर्जुन, 'पुष्पा 2' की नई ओटीटी रिलीज डेट पर आया अपडेट!

‘पुष्पा 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब यह एक नया रिकॉर्ड कायम करने से बस चंद कदम की दूरी पर है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 1198.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और जल्द ही यह 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म ने केवल हिंदी भाषा से 800 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें