'पुष्पा 3' पर तेजी से काम करना चाहते हैं अल्लू अर्जुन
'पुष्पा 2 द रूल' को हिंदी पट्टी में सबसे ज्यादा दर्शक मिले। ऐसे में अभिनेता अल्लू अर्जुन इस फिल्म से मिली सफलता और लोगों से उत्साह को कम नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में जल्द से जल्द 'पुष्पा 3' का निर्माण करना चाहते हैं, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। वहीं, अब निर्माताओं के साथ मिलकर अल्लू अर्जुन इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाना चाहते हैं।
राम चरण के साथ सुकुमार की फिल्म
हालांकि, अल्लू अर्जुन को पुष्पा 3 से पहले निर्देशक त्रिविक्रम के साथ एक फिल्म पर काम करना था। अब पुष्पा 3 के लिए निर्देशक सुकुमार के साथ मिलकर काम करने से पहले निर्देशक त्रिविक्रम के साथ एक फिल्म पूरी करने की उनकी मूल योजना खतरे में पड़ सकती है। इस बीच सुकुमार भी राम चरण के साथ एक फिल्म निर्देशित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।