फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Sethupathi: आज रिलीज होगा विजय सेतुपति की फिल्म का टीजर, निर्देशक पुरी जगन्नाथ के साथ मिलाया हाथ

Sun, 28 Sep 2025 12:25 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Sethupathi Puri Jagannadh Movie: साउथ की फेमस एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी पुरी जगन्नाथ और विजय सेतुपति बड़ी फिल्म के लिए एक साथ आ रहे हैं। फिल्म का टीजर रविवार यानी आज रिलीज होगा।
विज्ञापन
विजय सेतुपति - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक पुरी जगन्नाध और अभिनेता विजय सेतुपति पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दोनों का यह बड़ा प्रोजेक्ट फिलहाल अस्थायी रूप से 'पुरी सेतुपति' के नाम से जाना जा रहा है और इसे लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। इस फिल्म को पुरी जगन्नाध की प्रोडक्शन कंपनी पुरी कनेक्ट्स और जेबी मोशन पिक्चर्स के निर्माता जेबी नारायण राव कोंड्रोल्ला मिलकर बना रहे हैं, जबकि फिल्म की प्रस्तुति का जिम्मा चर्म्मे कौर ने संभाला है।
विज्ञापन





जन्मदिन पर खास तोहफा
फिल्म निर्माताओं ने बड़ा एलान किया है कि फिल्म का टाइटल और टीजर 28 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह तारीख खास इसलिए भी है क्योंकि इसी दिन पुरी जगन्नाध का जन्मदिन होता है। ऐसे मौके पर फैन्स के लिए यह डबल सरप्राइज माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस घोषणा के बाद से ही चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Vijay: रैली में भगदड़ के बाद अभिनेता विजय का पहला बयान, हादसे में मौतों से कमल हासन-रजनीकांत भी व्यथित
विज्ञापन


फिल्म में दमदार स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। जहां विजय सेतुपति मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, वहीं साउथ की लकी चार्म साम्यूक्ता फिल्म की हिरोइन होंगी। इसके अलावा तब्बू जैसी अनुभवी अभिनेत्री और दिग्गज कलाकार विजय कुमार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस स्टारकास्ट से साफ है कि मेकर्स फिल्म को केवल एक मसाला एंटरटेनर नहीं बल्कि एक बड़े पैमाने की पैन इंडिया फिल्म के तौर पर पेश करना चाहते हैं।

पांच भाषाओं में रिलीज की तैयारी
मेकर्स ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़- पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी। यानी दर्शकों को इसे पूरे भारत में बड़े पैमाने पर देखने का मौका मिलेगा। यह रणनीति इस बात की ओर इशारा करती है कि फिल्म को पैन–इंडिया स्तर पर ‘ब्लॉकबस्टर’ बनाने का पूरा इरादा है।

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
फिल्म की शूटिंग इन दिनों तेजी से चल रही है। बताया जा रहा है कि टीम वर्तमान में कुछ अहम सीक्वेंस फिल्मा रही है। पुरी जगन्नाध की दमदार कहानी कहने की कला और विजय सेतुपति का अभिनय, दोनों का मेल इस प्रोजेक्ट को पहले से ही खास बना चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें