फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ के हालात देख दहला फलक का दिल, लोगों से की मदद की अपील, बोलीं- 'अब हमारी बारी है'

Tue, 02 Sep 2025 04:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Flood In Punjab: पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। लगातार आ रहीं तस्वीरें और वीडियो दिल दहलाने वाले हैं। अभिनेत्री फलक नाज ने इन हालातों पर चिंता जताते हुए लोगों से पंजाब के लिए एकजुट होने की अपील की है।
विज्ञापन
फलक नाज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है। लगातार बारिश और जलप्रलय के चलते राज्य में कई घर प्रभावित हुए हैं। सरकार और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है। पंजाब के हालातों को देख अभिनेत्री फलक नाज ने चिंता जताई है और लोगों से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि पंजाब के लोग हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं, अब हमारी बारी है उनके लिए एकजुट होने की। उन्होंने पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन


फलक ने कहा, 'उन्हें तकलीफ में देख बहुत तकलीफ हो रही है'
फलक नाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे कह रही हैं, 'ये वीडियो स्पेशली मैं पंजाब और हमारे सिख भाईयों के लिए बना रही हूं, जहां इस वक्त तबाही आई हुई है। मैं बस इतना जानती हूं कि पंजाब और हमारे सिख भाई यह डिजर्व नहीं करते। एक ऐसी कम्युनिटी जो सबसे ऊपर इंसानियत को रखती है। लंगर लगते हैं, कोई जाति नहीं देखी जाती। सबका पेट भरने वाली कम्युनिटी, जो सबकी मदद के लिए सबसे आगे रहती है। मुझे बहुत तकलीफ हो रही है, उन्हें तकलीफ में देखकर'।
 

'अब हमारी बारी है कि उनका साथ दें'
फलक ने आगे कहा, 'इस वक्त भी वही लोग आपस में एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। अब भी खड़े हैं, बिना किसी को कोई दोष दिए कि किसने क्या किया, किसने साथ नहीं दिया। जो भी है, वो इन सबको दोष दिए बिना अब भी अपनी जंग खुद लड़ रहे हैं। मेरी आप सबसे विनती है कि जैसे भी हो सके, हमें इस वक्त एकजुट होकर हमारे सिख भाईयो, अपने पंजाब की मदद के लिए आगे आना चाहिए और जैसे भी हो जिस माध्यम से हो मदद पहुंचाइए। इस वक्त उन्हें हमारी मदद की बहुत जरूरत है। यह हमारी बारी है, अब कि हम उनका साथ दें। ये बात सच है कि अगर पंजाब डूबा तो देश को अनाज नहीं मिलेगा। फसल सबसे ज्यादा पंजाब में होती है'।
विज्ञापन

सेलेब्स ने बढ़ाया मदद का हाथ
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के हालातों पर दुख जताते हुए पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। पंजाब के इस मुश्किल वक्त में सोनू सूद ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वहीं, पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क ने बड़ा दिल दिखाते हुए 200 घरों को गोद लेने का एलान किया है। इसके अलावा संजय दत्त ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें