फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fukrey 4: कब शुरू होगी फिल्म 'फुकरे 4' की तैयारी? अभिनेता पुलकित सम्राट ने किया खास खुलासा

सार

Pulkit Samrat On Fukrey 4 Movie: चर्चित कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'फुकरे' की पिछली तीनों फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब वे चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अमर उजाला से बातचीत में पुलकित सम्राट ने इस पर अपडेट साझा किया है।
विज्ञापन
फुकरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी  फ्रैंचाइजी 'फुकरे' के फैंस अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में पुलकित सम्राट ने फिल्म को लेकर एक दिलचस्प अपडेट शेयर किया। जानिए उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Trending Videos

पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम
मृगदीप लांबा के शेड्यूल पर टिकी है फिल्म की शुरुआत
अमर उजाला से बातचीत में पुलकित ने मजेदार अंदाज में कहा, 'फिलम 'फुकरे 4' के बारे में सही अपडेट तो आपको इसके राइटर मृगदीप लांबा से ही मिलेगा। अभी वो अपनी नई फिल्म नागजिला में काफी व्यस्त हैं, जो नागों की दुनिया पर आधारित है। जैसे ही वो इस प्रोजेक्ट को खत्म करेंगे, हम सब तैयार बैठे हैं'। पुलकित ने हंसते हुए आगे कहा, 'सच कहूं तो हम लोग उन्हें कमरे में बंद करके ताला लगा देंगे और चाबी फेंक देंगे, ताकि वो सिर्फ फुकरे 4 पर काम करें'। 

ग्लोरी - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों को करना होगा इंतजार
बता दें कि मृगदीप लांबा फुकरे के राइटर हैं, जिन्होंने इस फ्रैंचाइजी की कहानी और इसकी खास कॉमिक स्टाइल को गढ़ा है। पुलकित के इस बयान से साफ है कि 'फुकरे 4' को लेकर टीम उत्साहित है, लेकिन फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा। 'फुकरे' फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2013 में हुई थी, जिसमें चार दोस्तों हन्नी, चूचा, लाली और जफर की मस्ती भरी कहानी दिखाई गई। इस फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फजल और मनजोत सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। ऋचा चड्ढा ने भोली पंजाबन के किरदार से खास पहचान बनाई।
विज्ञापन

कॉमेडी और किरदारों ने बनाया फ्रैंचाइजी को हिट
इसके बाद 'फुकरे रिटर्न्स' (2017) और 'फुकरे 3' (2023) में भी यही स्टारकास्ट नजर आई और ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। खासकर चूचा का किरदार, जिसे वरुण शर्मा ने निभाया, आज भी फ्रेंचाइजी की जान माना जाता है। हाल ही में पुलकित की वेब सीरीज 'ग्लोरी' रिलीज हुई है, जिसमें वह एक बॉक्सर के किरदार में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें