प्रियंका चोपड़ा और कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@netflix_in
हाल ही में शो की शूटिंग के लिए मुंबई आई थीं प्रियंका
पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा 12 घंटों से भी कम समय के लिए मुंबई आई थीं। इस दौरान वो सिर्फ कपिल शर्मा के शो के लिए ही स्वदेश वापस आई थीं। प्रियंका शो की शूटिंग करके तुरंत ही अमेरिका वापस लौट गई थीं। उस वक्त शूटिंग के दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें कपिल ने बड़े ही जोरदार अंदाज में प्रियंका का अपने सेट पर स्वागत किया था। इसके बाद शो में जज के तौर पर नजर आने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने भी प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी तस्वीरें साझा की थीं।
यह खबर भी पढ़ेंः मुंबई पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने दी कपिल शर्मा को चुनौती, कॉमेडी शो में बनेंगी मेहमान!
इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है कपिल की फिल्म
कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि, ‘धुरंधर’ के आगे इस फिल्म को कोई खास सफलता नहीं मिली। लेकिन फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। वहीं प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। पिछले महीने फिल्म के नाम और महेश बाबू का लुक रिवील किया गया था। फिल्म से प्रियंका का लुक भी सामने आ चुका है।