फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: देसी गर्ल का पिंकसिटी जयपुर में शाही स्वागत, मनमोहक तस्वीरें शेयर कर फैंस को किया खुश

Sun, 30 Mar 2025 03:44 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra: हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जयपुर पहुंचीं, जहां की उन्होंने शाही इमारतों और प्राकृतिक वातावरणों की तस्वीरें शेयर कीं हैं। इसे देख फैंस हुए खुश।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम- @priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में जयुपर पहुंची, जहां वह किसी प्रोफेशनल काम के लिए पहुंची थीं। प्रकृति से जुड़ी तस्वीरों ने उनके प्रशंसकों में उत्साह पैदा कर दिया है। 

विज्ञापन


शाही स्वागत ने फैंस का मोहा मन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर जयपुर, राजस्थान से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फ्लाइट के अंदर से बाहर के वातावारण की एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा खूबसूरत जयपुर। इसके अलावा उन्होंने शाही भवनों की तस्वीरें भी साझा कीं हैं। एक वीडियो में मधुर सुर में बांसुरी बजाता हुआ एक व्यक्ति दिख रहा है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अभिनेत्री ने इस खूबसूरत वातावरण में एक मोर का नाचते हुए भी वीडियो शेयर किया है, जो प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Mahesh Babu: महेश बाबू की पत्नी नम्रता और बेटी सितारा ने मनाया उगादि का जश्न, अभिनेता ने भी दी फैंस को बधाई

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने पति निक जोनास और बेटी मालती से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी मालती की सोते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। अभी कुछ महीनों पहले अभिनेत्री अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल हुईं थी, जहां से कई खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं थीं। 

यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: रणवीर ने किया कमबैक का एलान, यूजर्स बोले- ‘उम्मीद है गलती से कुछ सीख ली होगी’

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'एसएसएमबी 29' में नजर आएंगी, जिसमें वह महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखेंगी। इसके अलावा प्रियंका के पास ‘द ब्लफ’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ जैसी फिल्में भी हैं, जिसके तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें