स्वर्ण मंदिर में भी की थी सेवा
बीते दिनों प्रियंका अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने बर्तन धोने की सेवा भी की थी। उस वक्त वह पंजाब में किसी फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं, जहां से वक्त निकालकर वह गुरुद्वारा पहुंची थीं। उसी तरह अब वे हैदराबाद में चल रही आगामी फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग खत्म करके मंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं।
प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा जल्द एस.एस.राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। फिल्म में प्रियंका के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं। यह 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म के अलावा प्रियंका के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी हैं।