प्रियंका को मिला फैंस की तरफ से यह गिफ्ट
वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है 'मैं सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हुए एक नए साल में कदम रखने जा रही हूं। अपने जन्मदिन से ठीक पहले की शाम... मैं बस आभारी हूं। मैं दुनिया में सुरक्षित महसूस करती हूं। आप लोगों ने जो मुझे गिफ्ट दिए उसके लिए मैं आभारी हूं। मेरे लिए मेरा परिवार और दुनिया भर में मुझे चाहने वाले, मेरा अच्छा सोचने वाले ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार हैं। आप लोगों का धन्यवाद। इसी कृतज्ञता के साथ मैं 43वें वर्ष में कदम रखने जा रही हूं, बेबी!'
यह खबर भी पढ़ें:
Bhumi Pednekar: कास्टिंग डायरेक्टर से एक्ट्रेस बनीं, पहली फिल्म को मिला अवॉर्ड; इन कामों के लिए फेमस हैं भूमि
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका की पोस्ट पर इन सेलेब्स ने किए कमेंट
प्रियंका चोपड़ा की वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। सोफी चौधरी ने प्रियंका की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'आपको बहुत सारा प्यार। हमेश सुरक्षित रहो। जन्मदिन की शुभकामनाएं।' सोहा अली खान ने प्रियंका चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा है 'जन्मदिन की मुबारकबाद।' अभिनेत्री कुब्रा सैत ने लिखा है 'जन्मदिन की बधाई'। अभिनेत्री नेहा मलिक ने लिखा है 'आप मेरी पसंदीदा हो। आपको जन्मदिन की बधाई।'