फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: 15 साल की उम्र में एमी पुरस्कार जीतने पर ओवेन कूपर को प्रियंका ने दी बधाई, शेयर किया वीडियो

Mon, 15 Sep 2025 02:16 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra Praises Owen Cooper: ओवेन कूपर 2025 में एमी पुरस्कार जीतने वाले सबसे कम उम्र के अभिनेता बने। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और ओवेन कूपर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में 77वें एमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस समारोह में 15 साल के ओवेन कूपर ने लिमिटेड सीरीज या फिल्म कैटेगरी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का एमी अवॉर्ड जीता। ओवेन ने सबसे कम उम्र में ये खिताब जीत इतिहास रच दिया। इसके लिए उन्हें तमाम बधाइयां मिल रही हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें  शुभकामनाएं दी हैं। 

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो 

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर ओवेन कूपर का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें 'एडोलसेंस' शो में उनके शानदार अभिनय के लिए एमी पुरस्कार मिला। बॉलीवुड अभिनेत्री ने इस पोस्ट के कैप्शन में कूपर की ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कुछ इमोजी भी डाले।

विज्ञापन


15 साल में जीता एमी अवॉर्ड
77वें एमी अवॉर्ड्स के दौरान नेटफ्लिक्स के ओरिजिनल शो ‘एडोलसेंस’ में अभिनय करने वाले ओवेन कूपर एमी पुरस्कार जीतने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के अभिनेता बन गए। उन्होंने लिमिटेड सीरीज या फिल्म कैटेगरी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता। उन्होंने यह अवॉर्ड सिर्फ 15 साल की उम्र में अपने नाम किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह वाकई अद्भुत है। सच कहूं तो, जब मैंने थिएटर क्लासेज शुरू की थीं, तो मुझे यह पुरस्कार जीतने की उम्मीद नहीं थी। तीन साल पहले मैं कुछ भी नहीं था, लेकिन अब मैं यहां हूं।

यह खबर भी पढ़ें: Too Much: काजोल-ट्विकंल के चैट शो का ट्रेलर रिलीज, आमिर ने सलमान को चूमा; गोविंदा समेत कई मेहमान बने नजर आए

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में देखा गया था। इसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी। वहीं उनकी आगामी फिल्मों की बात करें, तो उन्हें एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' में देखा जाएगा। इसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें