प्रियंका चोपड़ा और उनके पिता अशोक चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra
पिता की पुण्यतिथि पर साझा किया पोस्ट
प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में एक चिकित्सक (सर्जन) थे। वे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 10 जून 2013 को अशोक चोपड़ा का निधन हो गया था। पिता की पुण्यतिथि पर प्रियंका ने एक पोस्ट साझा किया है। साथ ही यादों की गुल्लक से कुछ खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं।
प्रियंका चोपड़ा और उनके पिता अशोक चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra
प्रियंका ने लिखा- 'हर पल आप साथ हो'
एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और उनके पिता डांस करते दिख रहे हैं। तस्वीर देखकर समझा जा सकता है कि दोनों के बीच कितनी कमाल की बॉन्डिंग थी। एक तस्वीर प्रियंका के बचपन की है, जिसमें वे अपने पिता की गोद में नजर आ रही हैं। कुछ और तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा है, 'हम दोनों हमेशा साथ में डांस करते थे। डैड, आपकी बहुत याद आती है। आप हमेशा मेरे साथ हैं। हर घड़ी, हर फैसले में आप साथ हो। लव यू'।
बनवा रखा है पिता के नाम का टैटू
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता से जुड़ी यादों को बहुत करीने से संजो रखा है। अभिनेत्री ने अपनी कलाई पर भी अशोक चोपड़ा की याद में टैटू बनवा रखा है। इसमें उनके पिता की ही लिखावट में 'डैडीज लिटिल गर्ल' (Daddy's lil girl) लिखा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे लंबे वक्त बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वापसी को तैयार हैं। वे फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। एस.एस. राजमौली निर्देशित फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।