प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट में दिखी सलमान-ऐश्वर्या की झलक!
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'कुछ यहां, कुछ वहां'। इस पोस्ट के जरिए देसी गर्ल ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में टेलीविजन पर ऐश्वर्या राय और सलमान खान की फिल्म का सीन दिखाई दे रहा है। यह सीन सलमान और ऐश्वर्या की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का है।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं फोटोज
- फोटो : इंस्टाग्राम
दोस्तों के साथ बिताया क्वालिटी टाइम
प्रियंका चोपड़ा ने 'हम दिल दे चुके सनम' के अलावा कुछ और बॉलीवुड फिल्मों और गानों का लुत्फ लिया है। इसकी झलक भी उनके पोस्ट में है। टेलीविजन पर माधुरी दीक्षित की फिल्म का दृश्य भी है। इसके अलावा दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म का सीन भी है। एक्ट्रेस कुछ तस्वीरों में स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिखी हैं।
'किसी को खुद को कम मत आंकने दो'
प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपने बॉलीवुड से हॉलीवुड जाने और वहां खुद को स्थापित करने के संघर्ष का जिक्र किया है। पोस्टर पर लिखा है, 'उस महिला के लिए, जो एक नए देश में गई, एक नया सिस्टम सीखा, एक नई जिंदगी बनाई। बिना किसी गांव, बिना किसी सेफ्टी नेट के, बिना किसी गारंटी के कि कामयाब होगी भी और फिर भी उसने यह किया। बाहर से मुस्कान और अंदर से डर के साथ। इसने सब कुछ किया। किसी को भी खुद को कम मत आंकने दो।