किरदार का भी हुआ खुलासा
एसएस राजामौली की फिल्म 'ग्लोबट्रॉटर' से यह प्रियंका चोपड़ा का पहला पोस्टर है। इसी के साथ उनके किरदार का नाम भी रिवील हो गया है। पोस्टर पर लिखा है, 'एसएस राजामौली की फिल्म। प्रियंका चोपड़ा जोनस, मंदाकिनी।' पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'वह दिखने में जितनी खूबसूरत है, उससे कहीं अधिक है...मंदाकिनी को हैलो कहिए'। इस फिल्म में महेश बाबू भी नजर आएंगे।
प्रियंका की तारीफ में राजामौली ने कही ये बात
एसएस राजामौली ने भी प्रियंका चोपड़ा का लुक अपने एक्स अकाउंट से शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है। डायरेक्टर ने लिखा है, वह महिला जिसने वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा को नया रूप दिया। देसी गर्ल, आपका स्वागत है। दुनिया को आपकी मंदाकिनी के अनगिनत रंग देखने का बेसब्री से इंतजार है'।
नेटिजन्स बोले- 'क्वीन वापस लौट रही है'
प्रियंका चोपड़ा से पहले एसएस राजामौली ने पृथ्वीराज सुकरमन का पहला लुक और फिल्म का पहला गाना 'संचारी' रिलीज किया था। अब प्रियंका का लुक रिवील किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नेटिजन्स इस पर दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। नेटिजन्स लिख रहे हैं, 'क्वीन वापस राज करने लौट रही है'। इसके अलावा तमाम यूजर्स फायर इमोजी और हार्ट इमोजी बनाकर तारीफें कर रहे हैं।