तुर्किये और पड़ोसी देश सीरिया में आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में अब तक कई लोगों की मौत हो गई, जबकि काफी ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भूकंप से हजारों इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। भूकंप के इस विनाशकारी प्रभाव को देखते हुए बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी इंस्टाग्राम पर अपना दुख व्यक्त किया। साथ ही, तुर्किये और सीरिया के बेहतर हालात के लिए प्रार्थना की।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तुर्किये और सीरिया के लिए प्रार्थना कर वहां के खराब हालात पर दुख जताया। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘काफी विनाशकारी भूकंप था यह, उम्मीद है लोग जल्दी इन सब से बाहर निकल पाएंगे।’ आलिया भट्ट ने भी एक पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए कहा, ‘यह सच में दिल तोड़ने वाला है।’
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा, ‘तुर्किये, सीरिया। आप हमारी प्रार्थनाओं में हैं।’ वहीं दूसरी तरफ आलिया की मां सोनी राजदान ने भी एक पोस्ट को साझा किया और लिखा, ‘यह सब देखकर बस दिल टूट गया। तुर्किये के लिए प्रार्थना’। इससे पहले भी सोनी ने तुर्किये के लिए एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने दान करने के लिए एक लिंक शेयर किया था और लिखा, ‘कृपया दान करें यह आसान है। मैंने अभी किया है।’
Shaakuntalam: फिर बदल गई सामंथा की 'शांकुतलम' की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म