फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haiwaan: अक्षय-सैफ की फिल्म में कैमियो करेंगे मोहनलाल? प्रियदर्शन ने दी फिल्म पर अपडेट

Sun, 21 Sep 2025 04:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Haiwaan Cast: प्रियदर्शन के निर्देशन में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी वाली अपकमिंग फिल्म 'हैवान' बन रही है। यह फिल्म मोहनलाल की फिल्म 'ओप्पम (2016)' पर आधारित बताई जा रही है।
विज्ञापन
मोहनलाल, प्रियदर्शन, अक्षय, सैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन इन दिनों अपनी अपकमिंग हिंदी फिल्म 'हैवान' में व्यस्त हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में होंगे। एक इंटरव्यू में फिल्म निर्माता ने आखिरकार फिल्म के बारे में एक बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया है कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल इस फिल्म में नजर आएंगे। उन्होंने उनके किरदार को लेकर भी बात की है।
विज्ञापन

कहानी पर ध्यान देते हैं प्रियदर्शन
हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत में प्रियदर्शन से पूछा गया कि क्या वह अक्षय और मोहनलाल के साथ एक पूरी फिल्म बनाने की सोच रहे हैं? इस पर प्रियदर्शन ने कहा 'अगर आप मुझसे हैवान के बारे में पूछ रहे हैं, तो मोहनलाल उस फिल्म में हैं। हालांकि वह कौन सा किरदार निभा रहे हैं, इस पर मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहता। जब भी मैं कोई फिल्म बनाता हूं, तो मुझे कहानी ही उत्साहित करती है। मैं कभी भी कलाकारों के बारे में नहीं सोचता।'

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: जुबीन के निधन के बाद अनु मलिक का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो अचानक बेहोश हो जाते थे’

अक्षय कुमार, सैफ अली खान और प्रियदर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
कलाकारों के पीछे नहीं भागते प्रियदर्शन
प्रियदर्शन ने आगे कहा 'फिल्म बनाने के लिए सबसे पहले स्क्रिप्ट होती है। फिर एक्टर आते हैं। मैं यह नहीं कह सकता कि मैं मोहनलाल और अक्षय कुमार को साथ लेकर फिल्म बनाऊंगा। अगर आप अभिनेता को ध्यान में रखकर फिल्म बनाएंगे तो आपको कभी स्क्रिप्ट ही नहीं मिलेगी। जब भी आपको कोई स्क्रिप्ट मिले, तो सही कलाकारों के पीछे लग जाएं। यही फिल्म बनाने का सही तरीका है। मैं कभी फिल्म बनाने के लिए किसी स्टार के पीछे नहीं भागा।'
विज्ञापन

'हैवान' के बारे में
प्रियदर्शन के निर्देशन में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी वाली अपकमिंग फिल्म 'हैवान' बन रही है। मोहनलाल इसमें कैमियो रोल करेंगे। यह फिल्म मोहनलाल की फिल्म 'ओप्पम (2016)' पर आधारित बताई जा रही है। 'हैवान' ने पहले ही सुर्खियां बटोर ली हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें समुथिरकानी, सैयामी खेर, श्रेया पिलगांवकर, असरानी और ईनार हेराल्डसन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें