फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priya Marathe: कौन थीं प्रिया मराठे? जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी किया काम, कैंसर के चलते हुआ निधन

Sun, 31 Aug 2025 11:27 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priya Marathe Passed Away: अभिनेत्री प्रिया मराठे के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री और मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा है। आखिर कौन थीं प्रिया, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
प्रिया मराठे - फोटो : Instagram: @priyamarathe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मशहूर अदाकारा और कॉमेडियन प्रिया मराठे का निधन हो गया है। 38 वर्षीय प्रिया पिछले एक साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। मुंबई में 31 अगस्त 2025 की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी
प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। पढ़ाई-लिखाई भी यहीं पूरी करने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने का सपना देखा। कॉलेज खत्म होते ही उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया और मराठी धारावाहिक ‘या सुखानोया’ और ‘चार दिवस सासुचे’ से अपना सफर शुरू किया।
 


ये खबर भी पढ़ें: Priya Marathe: महज 38 की उम्र में 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, चल रहा था कैंसर का इलाज
विज्ञापन

प्रिया मराठे - फोटो : Instagram: @priyamarathe
हिंदी टीवी जगत में पहचान
प्रिया मराठे ने केवल मराठी धारावाहिकों तक ही खुद को सीमित नहीं रखा बल्कि हिंदी टीवी जगत में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स के शो ‘कसम से’ में विद्या बाली का किरदार निभाया और फिर कॉमेडी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ के पहले सीजन में नजर आईं। इसके बाद वो लोकप्रिय शो ‘पवित्र रिश्ता’ में वर्शा के रोल में आईं। इसी शो में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था। यही नहीं, उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में ज्योति मल्होत्रा का किरदार निभाया, जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहा।

प्रिया मराठे - फोटो : Instagram: @priyamarathe
अलग-अलग किरदारों से बनाई अलग पहचान
प्रिया मराठे ने अपने एक्टिंग सफर में अलग-अलग किरदार निभाए। उन्होंने ‘तू तिथे मी’, ‘भागे रे मन’, ‘जयस्तुते’ और ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’ जैसे धारावाहिकों में भी दमदार भूमिकाएं निभाईं। छोटे पर्दे के अलावा उन्होंने बड़े पर्दे पर भी कदम रखा। साल 2008 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘हमने जीना सीख लिया’ और गोविंद निहलानी निर्देशित मराठी फिल्म ‘ती आणि इतर’ में भी वे नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ सोनाली कुलकर्णी, अमृता सुभाष और सुबोध भावे जैसे दिग्गज कलाकार थे।
 
विज्ञापन

प्रिया मराठे - फोटो : Instagram: @priyamarathe
प्रिया का व्यक्तिगत जीवन
साल 2012 में प्रिया ने अभिनेता शंतनु मोगे से शादी की। दोनों की जोड़ी को इंडस्ट्री में एक सपोर्टिव कपल के रूप में जाना जाता था। महज 38 साल की उम्र में प्रिया मराठे का इस तरह दुनिया से विदा लेना मनोरंजन जगत के लिए गहरा सदमा है। उनकी कॉमिक टाइमिंग, गंभीर भूमिकाओं में सहजता और मराठी-हिंदी टीवी सीरियल्स में निभाए गए यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें