फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pritish Nandy Passes Away: प्रीतिश नंदी का 73 साल की उम्र में निधन, चमेली- झंकार बीट्स का किया था निर्माण

Wed, 08 Jan 2025 10:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रसिद्ध कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रीतीश नंदी का मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया है।
विज्ञापन
प्रीतीश नंदी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुर, कांटे, झंकार बीट्स, चमेली, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, प्यार के साइड इफेक्ट्स जैसी

विज्ञापन


अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता अनुपम खेर ने प्रीतिश को याद करते हुए एक भावुक नोट साझा किया और लिखा, “मेरे सबसे प्यारे और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतिश नंदी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी और स्तब्ध हूं! अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और एक साहसी संपादक/पत्रकार! वह मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में मेरा सपोर्ट सिस्टम और ताकत थे। हमने बहुत सी चीजें साझा कीं। वह उन सबसे निडर लोगों में से एक थे जिनसे मैं मिला हूं। हमेशा जीवन से बड़ा। मैंने उनसे बहुत सी चीजें सीखी हैं। हाल ही में हम ज्यादा नहीं मिले। लेकिन एक समय था जब हम रोज मिलते थे! मैं कभी नहीं भूलूंगा। वह यारों का यार की सच्ची परिभाषा थे! मैं तुम्हें और हमारे साथ बिताए दिनों को मिस करूंगा मेरे दोस्त।"

इस शो को किया था होस्ट
बता दें कि प्रीतीश नंदी एक कवि, लेखक, पत्रकार, फिल्म निर्माता और संपादक के रूप में जाने जाते थे, उन्होंने 1990 के दशक में दूरदर्शन पर द प्रीतीश नंदी शो नामक टॉक शो की मेजबानी भी की थी, जिसमें उन्होंने मशहूर हस्तियों का साक्षात्कार लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिल्मों और वेब सीरीज का किया निर्माण
उन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में अपने बैनर प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के तहत कई फिल्में बनाईं। उनकी कंपनी ने हाल ही में वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज और एंथोलॉजी सीरीज मॉडर्न लव मुंबई का निर्माण किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें