चुनावी मुकाबले के बाद फुलेरा में एक और कड़ा मुकाबला हुआ है। इस मुकाबले में एक बार फिर टीम लौकी और टीम कुकर आमने-सामने आए। यानी एक बार फिर मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच एक मुकाबला हुआ। अब आप किसकी टीम में हैं ये तय कर लीजिए। अब इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के सपोर्टर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए।
प्राइम वीडियो ने शेयर की मजेदार पोस्ट
प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें पंचायत सीरीज के प्रमुख किरदार पिकबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘फुलेरा में पिकबॉल सीजन चल रहा है।’ इस पोस्ट में प्रधान जी को छोड़कर सीरीज की बाकी कास्ट नजर आ रही है। जिसमें सचिव जी, रिंकी, मंजू देवी, क्रांति देवी, भूषण, विनोद और विकास नजर आ रहे हैं। सभी मैच की यूनिफॉर्म में ही दिख रहे हैं। इस दौरान रिंकी और सचिव जी के बीच प्यार भी देखने को मिला। अब इस मजेदार पोस्ट पर फैंस के मजेदार रिएक्शन और कमेंट भी आ रहे हैं।
यूजर्स बोले- फुलेरावासियों के साथ गलत हो रहा है
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ई गलत हो रहा है फुलेरावासियों के साथ।’ एक अन्य यूजर ने पूछा ‘क्या प्रधान जी अभी तक वापस नहीं आए।’ जबकि कुछ एक यूजर्स ने इस फोटोशूट में प्रह्लाद चचा के न होने पर भी सवाल किया।
लोगों ने पूछा कहां है प्रधान जी
प्रधान जी के न होने पर कई लोगों ने सवाल उठाए। साथ ही कई लोगों को रिंकी और सचिव जी की जोड़ी पसंद आई। फैंस ने पूछा ये जोड़ी सीरीज में कब ऐसे दिखेगी। एक फैंस ने लिखा कि प्रधान जी को फिर सबने धोखा दिया
एक यूजर ने कहा कि हम तो पहले ही बताए थे कि बिनोद इनसे मिला हुआ है।
24 जून को रिलीज हुआ पंचायत सीजन 4
पंचायत का चौथा सीजन 24 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ था। पिछले तीन सीजन की तरह इस नए सीजन को भी फैंस ने काफी सराहा है।