पीएम मोदी ने पी जयचंद्रन को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : पीटीआई और इंस्टाग्राम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मशहूर गायक पी जयचंद्रन को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अलग-अलग भाषाओं में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर कहा कि जयचंद्रन को एक शानदार आवाज का वरदान प्राप्त था, जो कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी। उन्होंने कहा, "विभिन्न भाषाओं में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी। उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।"
यह खबर भी पढ़ें:
25 Years of KNPH: 'फैंस हमारी तस्वीरों से शादी करते थे, खून से खत लिखते थे', फिल्म की दीवानगी पर बोलीं अमीषा
80 वर्ष की आयु में हुआ निधन
मशहूर सिंगर पी जयचंद्रन का निधन 80 वर्ष की आयु में हो गया। उनका निधन एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। उन्हें गुरुवार को उनके घर पर गिरने के बाद अस्पताल भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जयचंद्रन को विशेष रूप से मलयालम सिनेमा में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उनके निधन के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
यह खबर भी पढ़ें:
Salman Khan: जब सलमान खान ने इस क्रिकेटर के साथ मिलकर उड़ाया विवेक ओबेरॉय का मजाक, बोले- उनकी जिंदगी छोटी....
राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए जयचंद्रन
गायक जयचंद्रन ने मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में 16 हजार से ज्यादा गाने गाए थे। उन्हें भारतीय संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से नावाज गया था, जिसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरल सरकार का जे सी डैनियल पुरस्कार शामिल है। उन्हें फिल्म श्री नारायण गुरु में 'शिव शंकर शरण सर्व विभो' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।