फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vyjayanthimala: वैजयंतीमाला से प्रधानमंत्री ने की मुलाकात, तस्वीरें साझा कर पीएम मोदी ने कही यह बात

Mon, 04 Mar 2024 11:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फोटोज में प्रधानमंत्री को वैजयंतीमाला से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। पीएम मोदी ने एक्स पर अभिनेत्री के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "चेन्नई में वैजयंतीमाला जी से मिलकर खुशी हुई।" 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैजयंतीमाला - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (चार मार्च) को पद्म विभूषण से सम्मानित अभिनेत्री वैजयंतीमाला से मुलाकात की। अभिनेत्री से मुलाकात की जानकारी पीएम मोदी ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में वैजयंतीमाला की उपलब्धियों की भी जमकर प्रशंसा की। 
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: भारत को 'दबंग' कहने पर विदेश मंत्री की तीखी प्रतिक्रिया से खुश हुए बिग बी, जमकर की तारीफ

पीएम मोदी ने एक्स पर साझा कीं तस्वीरें
साझा किए गए फोटोज में प्रधानमंत्री को वैजयंतीमाला से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। पीएम मोदी ने एक्स पर अभिनेत्री के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "चेन्नई में वैजयंतीमाला जी से मिलकर खुशी हुई। हाल ही में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए देश के हर कोने में उनकी प्रशंसा की जाती है।" पिछले तीन महीनों में पीएम मोदी की दक्षिणी राज्य की यह चौथी यात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Swatantrya Veer Savarkar: दमदार है वीर सावरकर पर बनी बायोपिक का ट्रेलर, रणदीप ने अदाकारी से छोड़ी गहरी छाप


डांस परफॉर्मेंस से किया था लोगों के हैरान
इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। इस तस्वीरों को देखने के बाद लोग पीएम मोदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वैजयंतीमाला की बात करें तो हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसमें वे राम मंदिर में चल रहे 'रागसेवा' कार्यक्रम में परफॉर्म करती नजर आई थीं। 90 साल की उम्र में अपने डांस से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। 
March 2024 Movie Calendar: मार्च में इन हिंदी फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला, विलेन माधवन को देखने को दर्शक बेताब
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें