फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति जिंटा: कमबैक के बाद डिंपल गर्ल को क्या बदलाव दिखा? पैपराजी कल्चर पर निशाना साधते हुए कही ये बात

Fri, 11 Sep 2026 01:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Preity Zinta On Paparazzi Culture: प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वाइब' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान हाल ही में उन्होंने पैपराजी कल्चर पर बात की।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया और पैपराजी कल्चर ने सितारों और फैंस के बीच की खाई को पाटा है। फैंस को सितारों से जुड़ी हर अपडेट मिलती है। मगर, इसकी वजह से कई बार सेलेब्स परेशान भी होते हैं। इस बदलाव को लेकर हाल ही में प्रीति जिंटा ने बात की। अभिनेत्री प्रीति जिंटा का कहना है कि आज के दौर में एक्टर्स पर पहले के मुकाबले ज्यादा दबाव है। पैपराजी कल्चर के बढ़ने और सोशल मीडिया की दखल के चलते वे ऐसी कड़ी नजर का सामना कर रहे हैं, जिससे उन्हें पहले कभी नहीं जूझना पड़ा था।

विज्ञापन

क्या लगा सबसे बड़ा बदलाव?
साल 2016 में शादी के बाद प्रीति जिंटा परिवार के साथ अमेरिका में बस गईं। इन दिनों वे कुणाल खेमू के साथ अपनी आने वाली स्पाई-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' के प्रमोशन के लिए मुंबई में हैं। अभिनेत्री से जब पूछा गया कि फिल्मों में वापसी करने पर उन्हें सबसे बड़ा कल्चरल शॉक क्या लगा? इस पर उन्होंने कहा कि अब एक्टिंग में फिल्म सेट के बाहर की चीजो को भी संभालना पड़ता है।

प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम-@realpz
पैपराजी और सोशल मीडिया के दखल पर क्या कहा?
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में प्रीति ने कहा, 'मेरे लिए सबसे बड़ा कल्चरल शॉक फिल्मों से नहीं, बल्कि फिल्मों के आस-पास की चीजों से जुड़ा है। जैसे पैपराजी और सोशल मीडिया का दखल। पहले, हमें बस सेट पर जाकर एक्टिंग करनी होती थी और काम खत्म करना होता था। यहां, आप कैसे कपड़े पहनते हैं, यह जरूरी है। आपका 'एयरपोर्ट लुक' मायने रखता है। अगर आप दुखी हैं, तो आपको फैशनेबल तरीके से दुखी दिखना होगा या अगर आप खुश हैं, तो फैशनेबल तरीके से खुश दिखना होगा'।

बोलीं- 'देश की घटनाओं पर भी जानकारी होनी चाहिए'
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'अगर देश में कुछ भी हो रहा है, तो आपको उसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। आपको उस पर कमेंट करना होगा। आपको सही बात कहनी चाहिए, इसलिए, बहुत ज्यादा दबाव होता है। अब काम सिर्फ सेट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सेट के आस-पास की चीजें भी मायने रखती हैं। आपको शानदार दिखना भी होता है।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म 'वाइब'?
बता दें कि बीते दिनों प्रीति को सनी देओल के साथ फिल्म 'बंटवारा 1947' में देखा गया था। कुछ ही हफ्ते बाद अब उनकी फिल्म 'वाइब' सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रीति जिंटा फिल्म में 'मैडम एच' का दिलचस्प किरदार निभा रही हैं। वे एक ऐसी जासूस हैं, जो एक बड़े मिशन के लिए दो अनाड़ी दोस्तों को भर्ती करती हैं और उन्हें ट्रेनिंग देती हैं। फिल्म 'वाइब' 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें