बीते रविवार को पूरी दुनिया में फादर्स डे मनाया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने अपने पिता को याद किया और उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया। इस कड़ी में अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी पति जीन गुडइनफ और अपने दोनों बच्चों जय और जिया के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए फादर्स डे पर एक खास संदेश लिखा है। आइए जानते हैं।
खूबसूरत वादियों में एंजाय करता दिखा परिवार
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने रविवार देर शाम अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं थीं। कुल मिलाकर अभिनेत्री ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पहली तस्वीर में उनके पति नीली टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने जंगल में टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं जय और जिया हाथ पकड़कर अपने पिता के पीछे चलते हुए दिख रहे हैं। अभिनेत्री के बेटे ने नीली टी-शर्ट और काली शॉर्ट्स पहन रखी है, जबकि उनकी बेटी गुलाबी ड्रेस में दिख रही हैं। इस तस्वीर को अभिनेत्री ने पीछे से क्लिक की है, जिसमें वो नहीं दिखाई दे रही हैं।
फादर्स डे पर लिखा प्यारा नोट
इसके अलावा अभिनेत्री ने जो दूसरी तस्वीर शेयर की है, उसमें वो पति संग दिख रही हैं और दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘सबसे मजेदार, धैर्यवान, प्यार करने वाले और सबसे प्यारे पिता को हैप्पी फादर्स डे।' इसके साथ उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Priyanka Chopra: 'हमारे जीवन की रोशनी गागा' प्रियंका चोपड़ा ने निक और मालती के साथ शेयर कीं तस्वीरें; लिखा नोट
प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट
प्रीति जिंटा की बात करें तो उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2018 में रिलीज हुई सनी देओल अभिनीत 'भैयाजी सुपरहिट' में देखा गया था। वहीं उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो वह राजकुमार संतोषी निर्देशित ‘लाहौर 1947’ से बॉलीवुड में फिर से वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी नजर आएंगे।