फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं वहीं वापस जाना चाहती थी, जहां से सब शुरू हुआ'; प्रीति जिंटा ने शेयर की 'बंटवारा' के लुक टेस्ट की तस्वीर

Fri, 14 Aug 2026 09:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Preity Zinta Look In Batwara 1947: फिल्म 'बंटवारा 1947' आज 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले प्रीति जिंटा ने फिल्म से अपने लुक टेस्ट का फोटो शेयर किया है।
विज्ञापन
फिल्म बंटवारा 1947 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल, प्रीति जिटां, शबाना आजमी और अली फजल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'बंटवारा 1947' आज शुक्रवार को आखिर दर्शकों तक पहुंच गई है। इस फिल्म की रिलीज से पहले, बीती रात प्रीति जिंटा ने फिल्म से जुड़ी याद शेयर की। उन्होंने अपने किरदार हमीदा के लुक टेस्ट की एक फोटो शेयर की है। साथ ही इमोशनल नोट लिखा है।

विज्ञापन
Trending Videos

'बंटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा ने क्या लिखा?
प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जो फिल्म 'बंटवारा' में उनके किरदार हमीदा के लुक टेस्ट की है। इसके साथ प्रीति ने कैप्शन लिखा है, 'फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से ठीक पहले मैं उस जगह वापस जाना चाहती थी, जहां से सबकुछ शुरू हुआ। यह तस्वीर 'लुक टेस्ट' के दौरान ली गई थी, जहां मैंने पहली बार हमीदा का रूप देखा और उसे महसूस किया'।

'बंटवारा' में प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
रूमी की लाइनों से बताए मन के भाव
प्रीति ने आगे लिखा है, 'मेरे लिए हमीदा को रूमी के इन मशहूर शब्दों से बहुत खूबसूरती से बयां किया जा सकता है,  'अगर आस-पास सब कुछ अंधेरा लगे, तो फिर से देखो, हो सकता है कि रोशनी तुम ही हो'। 14 अगस्त को 'बंटवारा 1947' के जरिए थिएटर में आप सभी से मुलाकात होगी'।
 
विज्ञापन

'बंटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'बंटवारा' के बारे में
  • फिल्म 'बंटवारा 1947' को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। 
  • इसके निर्देशन की कमान राजकुमार संतोषी ने संभाली है। 
  • फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल भी अहम भूमिका में हैं। 
  • इनके अलावा अभिमन्यु सिंह और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं। 
  • फिल्म में आमिर खान की भी स्पेशल अपीयरेंस है। 
  • यह फिल्म साल 1947 में हुए भारत और पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।    
  • बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें